छत्तीसगढ़ / सूरजपुर

जिला संयुक्त कार्यालय में ई-ऑफिस प्रणाली पर प्रशिक्षण आयोजित

 सूरजपुर ।  शासकीय कामकाज को पूर्णतः डिजिटल एवं पारदर्शी स्वरूप देने की दिशा में कलेक्टर श्रीमती रेना जमील के आदेश के परिपालन में आज जिला संयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में ई-ऑफिस प्रणाली को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में विभिन्न विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए सक्रिय रूप से भागीदारी सुनिश्चित की।

                ई जिला प्रबंधक  सुमित सिंह द्वारा प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को ई-ऑफिस पोर्टल के संचालन की विस्तृत जानकारी देते हुए ई-फाइल बनाने, नोटशीट तैयार करने, डिजिटल हस्ताक्षर का उपयोग करने, फाइलों को ट्रैक करने तथा ऑनलाइन अनुमोदन की प्रक्रिया को व्यावहारिक रूप से समझाया गया। प्रशिक्षण को व्यावहारिक स्वरूप देते हुए अधिकारियों-कर्मचारियों की जिज्ञासाओं का समाधान भी किया गया, ताकि कार्यालयीन कार्यों में इस प्रणाली का उपयोग सहजता से किया जा सके।

Leave Your Comment

Click to reload image