छत्तीसगढ़ / कोरबा

रेडियोग्राफर पद पर नियुक्ति हेतु दावा आपत्ति एवं अनंतिम मेरिट सूची जारी

 कोरबा । कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कोरबा द्वारा जिला खनिज न्यास मद अंतर्गत रेडियोग्राफर के पदों हेतु दावा आपत्ति निराकरण सूची एवं अनंतिम मेरिट सूची जारी कर दावा-आपत्ति 25 जून तक आमंत्रित किये गये थे।

 

कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार दावा-आपत्ति में कोई भी आवेदन प्राप्त नहीं होने पर अंतिम मेरिट सूची, चयन सूची एवं प्रतीक्षा सूची कार्यालयीन सूचना पटल पर चस्पा तथा जिले के शासकीय वेबसाइट www.korba.gov.in  में सर्व संबंधितों के अवलोकनार्थ अपलोड कर दिया गया है।


 

Leave Your Comment

Click to reload image