छत्तीसगढ़ / कोंडागांव

स्वतंत्रता दौड़ 14 को

 कोंडागांव । खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व 14 अगस्त को सुबह 7.30 बजे स्वतंत्रता दौड़ का आयोजन किया जाएगा। यह दौड़ विकासनगर स्टेडियम से प्रारंभ होकर, जिला कोर्ट परिसर होते हुए नेशनल हाईव, जयस्तम्भ चौक, बाजार पारा होते हुए पुनः विकासनगर स्टेडियम में समाप्त होगी।

वरिष्ठ खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार यह दौड़ समस्त आयु वर्ग के बालक बालिका, महिला पुरूष के लिए है। इस दौड़ में स्वस्फूर्त भाग लेने के लिए धावक अपना पंजीयन खेल विभाग के कार्यालय से सम्पर्क कर सकते हैं। भाग लेने वाले 20 धावकों को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा।

Leave Your Comment

Click to reload image