छत्तीसगढ़ / रायपुर

होजाई जिला समिति (असम) के उपसभापति श्री रमाकांत गौड़ ने वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी से की आत्मीय मुलाकात

 रायपुर, 06 अगस्त 2026

 होजाई जिला समिति (असम) के उपसभापति श्री रमाकांत गौड़ ने आज रायपुर स्थित निवास कार्यालय में छत्तीसगढ़ के वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी से आत्मीय मुलाकात की।

इस अवसर पर दोनों के बीच समसामयिक विषयों, सुशासन, जनकल्याण तथा विभिन्न राज्यों के विकास संबंधी अनुभवों पर सार्थक चर्चा हुई। श्री गौड़ ने वित्त मंत्री श्री चौधरी के कार्यों की सराहना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं।

वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने श्री रमाकांत गौड़ का आत्मीय स्वागत करते हुए कहा कि विभिन्न राज्यों के जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं के साथ संवाद से बेहतर कार्यप्रणालियों के आदान-प्रदान का अवसर मिलता है, जो जनहित और विकास को नई दिशा प्रदान करता है।

Leave Your Comment

Click to reload image