छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

वेटनरी व मात्स्यिकी पॉलीटेक्निक में प्रवेश के लिए काउंसलिंग हेतु ऑनलाईन पंजीयन 6 सितम्बर तक

 राजनांदगांव ।  दाऊ  वासुदेव चन्द्राकर कामधेनु विश्वविद्यालय दुर्ग अंतर्गत जगदलपुर, महासमुंद, राजनांदगांव एवं सूरजपुर जिले में संचालित वेटनरी पॉलीटेक्निक में डिप्लोमा इन एनिमल हसबेन्ड्री पाठ्यक्रम तथा राजपुर धमधा में संचालित मात्स्यिकी पॉलीटेक्निक में डिप्लोमा इन फिशरिस सांइस पाठ्यक्रम संचालित है। व्यापम द्वारा आयोजित पीएटी व पीवीपीटी 2026 परीक्षा परिणाम की प्रावीण्य सूची के आधार पर शैक्षणिक सत्र 2026-27 में इन संस्थानों में राज्य के मूल निवासी छात्र-छात्राओं को प्रवेश दिया जाएगा। पॉलीटेक्निक में प्रवेश के लिए काउंसलिंग हेतु ऑनलाईन पंजीयन 6 सितम्बर 2026 तक आमंत्रित की गई है। तृतीय चरण में पीएटी व पीवीपीटी 2026 की परीक्षा परिणाम की प्रावीण्य सूची के आधार पर प्रवेश पश्चात सीट रिक्त होने की स्थिति में कक्षा 12वीं में बायोलॉजी ग्रुप से उत्तीर्ण छात्र-छात्राओं को मेरिट के आधार पर ऑफलाईन काउंसलिंग एवं प्रवेश 26 अक्टूबर 2026 को पशु चिकित्सा एवं पशु पालन महाविद्यालय अंजोरा दुर्ग में आयोजित किया जाएगा। इस संबंध में अन्य जानकारी एवं सूचना प्राप्त करने के लिए समय-समय पर विश्वविद्यालय की वेबसाईट 222.स्रह्य1ष्द्म1स्रह्वह्म्द्द.ड्डष्.द्बठ्ठ & द्धह्लह्लश्च://ष्द्दद्म1द्वद्बह्य.ष्द्द.ठ्ठद्बष्.द्बठ्ठ का अवलोकन कर सकते है।

Leave Your Comment

Click to reload image