छत्तीसगढ़ / दुर्ग

पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को जन्मदिन पर लगा बधाईयों का तांता

 दुर्ग । पूर्व गृहमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता ताम्रध्वज साहू का जन्मदिन गुरुवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों और शुभचिंतकों ने उत्साहपूर्वक मनाया। मीनाक्षी नगर, बोरसी स्थित उनके निवास पर सुबह से ही बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। बड़ी संख्या में लोगों ने पुष्पगुच्छ भेंटकर उनके स्वस्थ, दीर्घायु और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

जन्मदिन के अवसर पर पूर्व विधायक अरुण वोरा, नगर निगम के पूर्व एमआईसी सदस्य ऋषभ जैन (बाबू), पूर्व महापौर आरएन वर्मा, परमजीत सिंह भुई समेत कई कांग्रेस नेताओं और सामाजिक व धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने ताम्रध्वज साहू को शुभकामनाएं दीं।

 
 
 
 
 

इस मौके पर सेवा और सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव अय्यूब खान के नेतृत्व में स्कूली बच्चों को कॉपियां वितरित की गईं और मिठाइयां बांटकर जन्मदिन की खुशियां साझा की गईं।

 

 

अय्यूब खान ने कहा कि ताम्रध्वज साहू ने हमेशा शिक्षा, जनसेवा और सामाजिक सरोकारों को बढ़ावा देने का कार्य किया है। उनके जन्मदिन को सेवा कार्यों के माध्यम से मनाना उनके विचारों और मूल्यों को आगे बढ़ाने का सार्थक प्रयास है।

कार्यक्रम में जिला कांग्रेस महामंत्री जसवंत गायकवाड, जिला कांग्रेस सचिव अभिषेक जांगड़े, प्रदेश महामंत्री (खेल प्रकोष्ठ) संदीप बख्शी, श्रीमती वी. गुप्ता, कांग्रेस एससी प्रकोष्ठ के पुरुषोत्तम सोनवानी, प्रशांत बख्शी, विजेंद्र बंजारे, जितेंद्र नवरंगे, मनोज वर्मा, उमेश वर्मा सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image