छत्तीसगढ़ / सारंगढ़-बिलाईगढ़

DAC Academy की भिलाई शाखा का भव्य शुभारंभ, शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल

भिलाई, 03 अगस्त 2026।
सैनिक स्कूल, राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल (RMS), राष्ट्रीय इंडियन मिलिट्री कॉलेज (RIMC), NDA एवं नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षाओं की उत्कृष्ट तैयारी के लिए विख्यात DAC Academy की नई भिलाई शाखा का शुभारंभ 03 अगस्त 2026 को गरिमामय एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय अमित साहू जी (भाजपा प्रदेश मंत्री, छत्तीसगढ़) रहे। कार्यक्रम में समाजसेवी श्री पीयूष जैन जी, पारस फाउंडेशन की डायरेक्टर श्रीमती कविता कुंभज जी, सीडीए के आर. के. साहू सर, DAC Academy की डिप्टी डायरेक्टर श्रीमती अंकिता मैडम तथा पिंटू सर की विशेष गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को अनुशासन, समर्पण एवं कड़ी मेहनत के साथ अपने लक्ष्य प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया तथा DAC Academy के शैक्षणिक प्रयासों की सराहना की।

संस्था के संचालक डी. पी. गोस्वामी सर ने बताया कि DAC Academy पिछले 11 वर्षों से विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान कर रही है तथा 1000 से अधिक विद्यार्थियों का चयन सैनिक स्कूल, RMS, RIMC, NDA एवं नवोदय जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं में करा चुकी है। अब भिलाई के विद्यार्थियों को भी अनुभवी शिक्षकों, नियमित टेस्ट, आधुनिक शिक्षण पद्धति एवं अनुशासित वातावरण का लाभ स्थानीय स्तर पर प्राप्त होगा।

उद्घाटन समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावकों, विद्यार्थियों, शिक्षकों, समाजसेवियों एवं गणमान्य नागरिकों ने सहभागिता कर संस्था के प्रति अपना विश्वास एवं शुभकामनाएँ व्यक्त कीं।

कार्यक्रम के अंत में DAC Academy परिवार ने मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथियों, अभिभावकों, विद्यार्थियों एवं सभी शुभचिंतकों का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उनके स्नेह, सहयोग एवं आशीर्वाद के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।

— प्रेस विज्ञप्ति
DAC Academy
सैनिक स्कूल | RMS | RIMC | NDA | नवोदय कक्षाएँ
रायपुर | बिलासपुर | भिलाई

Leave Your Comment

Click to reload image