छत्तीसगढ़ / गौरेला पेंड्रा मरवाही

हर घर तिरंगा अभियान के तहत जिले में 9 से 17 अगस्त तक होंगे विविध आयोजन

 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर होंगे स्मृति एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम

 गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, 8 अगस्त 2026

देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से जिले में ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम का आयोजन 9 से 17 अगस्त 2026 तक किया जाएगा। साथ ही 14 अगस्त को ‘भारत विभाजन की विभीषिका स्मृति दिवस’ के अवसर पर जिले में विभिन्न स्मृति एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

          कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने कार्यक्रमों के प्रभावी एवं व्यवस्थित आयोजन के लिए डिप्टी कलेक्टर श्री विक्रांत अंचल को नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। वहीं सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री गोपेश मनहर एवं जिला शिक्षा अधिकारी श्री रजनीश तिवारी को सहायक नोडल अधिकारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत जिले के नागरिकों को अपने घरों एवं प्रतिष्ठानों पर तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित किया जाएगा तथा विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान और एकता की भावना को प्रोत्साहित किया जाएगा। वहीं 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर भारत विभाजन के दौरान प्रभावित लोगों के संघर्ष, पीड़ा एवं बलिदान को स्मरण करते हुए जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों एवं विभागों को शासन के निर्देशानुसार दोनों कार्यक्रमों का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करते हुए जनभागीदारी के साथ गरिमापूर्ण एवं प्रभावी आयोजन करने के निर्देश दिए हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image