वंदे मातरम् की 150वीं वर्षगांठ: 07 से 15 अगस्त तक जिले में तिरंगा यात्रा, रैली, दौड़ व मेला, कलेक्टर ने सौंपे दायित्व
सूरजपुर 09 अगस्त 2026
राष्ट्रगीत श्वंदे मातरम्श् की 150वीं वर्षगांठ के अवसर पर हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत तृतीय चरण में 07 से 15 अगस्त 2026 तक जिले में विविध आयोजन किए जाएंगे। संस्कृति विभाग, छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार सफल क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर श्रीमती रेना जमील द्वारा जारी आदेश में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री विजेन्द्र सिंह पाटले को नोडल तथा जिला शिक्षा अधिकारी श्रीमती लता बेक को सहायक नोडल अधिकारी नियुक्त करते हुए गतिविधिवार अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है।
कार्यक्रम के अंतर्गत जिला स्तर पर तिरंगा यात्राएँ निकाली जाएंगी, जिनमें स्कूली एवं महाविद्यालयीन विद्यार्थियों सहित सभी वर्ग सम्मिलित होंगे तथा जिला सेनानी एवं होमगार्ड के जवानों द्वारा मार्चपास्ट किया जाएगा। बाइक, साइकिल व कार रैलियों के रूप में तिरंगा रैलियाँ आयोजित होंगी, जिनमें युवा स्वयंसेवकों, स्वयं सहायता समूहों, एनसीसी एवं स्काउट-गाइड के वॉलेंटियर्स की सक्रिय भागीदारी रहेगी। स्वतंत्रता दिवस पर सभी आयु वर्ग के लिए तिरंगा दौड़ एवं मैराथन का आयोजन किया जाएगा।
तिरंगा प्रतिज्ञा सभी कार्यक्रमों का अनिवार्य हिस्सा रहेगी, जो हर घर तिरंगा वेबसाइट के डाउनलोड सेक्शन पर उपलब्ध है। कार्यक्रम स्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज के समान 3रू2 अनुपात वाले तिरंगा कैनवास लगाए जाएंगे, जहाँ लोग किसी भी भारतीय भाषा में श्हर घर तिरंगाश् या श्जय हिन्दश् लिख सकेंगे। प्रतिभागियों को तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर वेबसाइट पर अपलोड करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा।
तिरंगा सम्मान के तहत स्वतंत्रता सेनानियों, वीरों एवं उनके परिवारों को स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मानित किया जाएगा, वहीं तिरंगा मेले में स्थानीय कारीगरों के स्टॉल लगाकर उत्सवपूर्ण वातावरण निर्मित किया जाएगा।