छत्तीसगढ़ / बस्तर

जगदलपुर : हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान के तहत तिरंगा संगोष्ठी

 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान के अंतर्गत तिरंगा संगोष्ठी का आयोजन सोमवार को जनपद पंचायत जगदलपुर में किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य देशभक्ति की भावना को जन-जन तक पहुंचाने के साथ-साथ स्वच्छता के प्रति नागरिकों में जागरूकता एवं सहभागिता को बढ़ावा देना है। तिरंगा संगोष्ठी अन्तर्गत वरिष्ठ साहित्यकार कवि शशांक श्रीधर शेन्डे एवं श्रीवर सिंह ठाकुर युवा कवि ने देश भक्ति से ओत प्रोत कविता का पाठ किया गया।

    अभियान के माध्यम से आम नागरिकों से अपने घरों एवं आसपास के क्षेत्रों में तिरंगा फहराने तथा स्वच्छता बनाए रखने के लिए सक्रिय सहभागिता की अपील की गयी। इस अवसर पर स्वतंत्रता संग्राम और राष्ट्र निर्माण में तिरंगे के महत्व पर चर्चा के साथ स्वच्छता को दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बनाने का संदेश दिया गया। साथ ही नागरिकों को स्वच्छ एवं सुंदर समाज के निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया गया।

    उपरोक्त कार्यक्रम में जनपद पंचायत जगदलपुर के अध्यक्ष श्री पदलाम नाग, उपाध्यक्ष श्री पुरुषोत्तम कश्यप, सीईओ जनपद पंचायत जगदलपुर श्री बीरेन्द्र  बहादुर एवं समस्त जनपद सदस्य, जनपद पंचायत के अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। जिनके द्वारा सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारी-कर्मचारियों, स्व-सहायता समूहों, युवाओं एवं आम नागरिकों से हर घर तिरंगा, हर घर स्वच्छता अभियान में बढ़-चढ़कर सहभागिता करने की अपील की गई।

Leave Your Comment

Click to reload image