छत्तीसगढ़ / रायपुर

डाबर च्यवनप्राश ने रायपुर में लॉन्च किया ‘साइंस इन एक्शन’अवेयरनैस कैंपेन

रायपुर 30  जनवरी 2024: भारत की प्रमुख विज्ञान आधारित आयुर्वेद कंपनी डाबर इंडिया लिमिटेड ने उपभोक्ताओं को आयुर्वेद के फायदों और सेहतमंद जीवनशैली के बारे में जागरुक बनाने के लिए जागरुकता अभियान ‘साइंस इन एक्शन’ की शुरूआत की है।  इस अभियान के तहत डाबर, जाने-माने आयुर्वेदिक चिकित्सकों के साथ 22 शहरों के स्कूलों में सेमिनार का आयोजन भी करेगा।   

 
इस अभियान को इस अवसर पर  श्री दिनेश कुमार, मैनेजर कॉर्पोरेट कम्युनिकेशन डाबर इंडिया लिमिटेड ने रायपुर में वीएलएम इंग्लिश मीडियम  स्कूल के 250 से अधिक बच्चों के लिए आयोजित एक विशेष सत्र के साथ हरी झंडी दिखाई गई। 
 
कैंपेन का लॉन्च करते हुए डाबर इंडिया लिमिटेड एजीएम मार्केटंग, हेल्थ सप्लीमेन्ट्स- श्री राकेश टहलियानी ने कहा, ‘‘आज के दौर में सभी लोग अपने स्वास्थ्य और कल्याण का महत्व समझ रहे हैं। इसी को ध्यान में रखते हुए डाबर उन्हें विज्ञान पर आधारित जानकारी देकर परम्परा और आधुनिकता के बीच के अंतर को दूर करना चाहता है। इस कैंपेन ‘साइंस इन एक्शन’ के साथ डाबर आयुर्वेद से जुड़े मिथकों को दूर कर लोगों को सही जानकारी देना चाहता है ताकि वे आयुर्वेद के फायदों को समझें 
 
गहन अनुसंधान के बाद डाबर के सभी प्रोडक्ट्स तैयार किए जाते हैं। डाबर च्यवनप्राश ने पिछले सालों के दौरान इम्युनिटी बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। हालांकि आयुर्वेद और च्यवनप्राश के बारे में कई गलत अवधारणाएं मौजूद हैं। इस सीरीज़ ‘साइंस इन एक्शन’ के माध्यम से हम इन्हीं मिथकों को दूर करना चाहते हैं और दर्शकों को बताना चाहते हैं कि किस तरह आयुर्वेद और डाबर च्यवनप्राश विज्ञान द्वारा प्रमाणित हैं। ‘साइंस इन एक्शन’ विज्ञान पर आधारित आयुर्वेद के लिए हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है’ डॉ परमेश्वर अरोरा  ने कहा।
 

Leave Your Comment

Click to reload image