छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

आरटीई अंतर्गत लॉटरी के माध्यम से चयन 14 अगस्त को

 राजनांदगांव ।  ऑनलाईन आरटीई के माध्यम से नि:शुल्क एवं अनिवार्य बाल शिक्षा अधिकार अधिनियम 2009 अंतर्गत 2026-27 हेतु प्रवेश की कार्रवाई के संबंध में तृतीय एवं अंतिम चरण की समय-सारणी जारी की गई है। इसके तहत ऑनलाईन लॉटरी व काउंसलिंग के माध्यम से 10 से 14 अगस्त 2026 तक चयनित बच्चों की सूची (आबंटन) जारी किया जाएगा। जिसके लिए 14 अगस्त 2026 को सुबह 11 बजे जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय कलेक्टोरेट परिसर राजनांदगांव में आरटीई अंतर्गत तृतीय चरण में प्राप्त आवेदनों का लॉटरी के माध्यम से चयन किया जाएगा।

 

Leave Your Comment

Click to reload image