छत्तीसगढ़ / कांकेर

जिले के 74 श्रद्धालु रामलला दर्शन के लिए रवाना

 उत्तर बस्तर कांकेर 13 अगस्त 2026

श्री रामलला दर्शन यात्रा योजना के अंतर्गत कांकेर जिले से श्रद्धालुओं का दल मंगलवार 11 अगस्त को अयोध्या धाम के लिए रवाना हुआ। इस यात्रा में 72 दर्शनार्थियों के साथ 02 अनुरक्षक सहित कुल 74 यात्रियों को आजीविका महाविद्यालय, गोविंदपुर कांकेर से राजनांदगांव रेलवे स्टेशन के लिए प्रस्थान कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले के सभी श्रद्धालुओं ने 12 अगस्त को राजनांदगांव रेलवे स्टेशन से अयोध्या धाम के लिए यात्रा प्रारंभ की, जहां वे श्री रामलला के दर्शन का लाभ प्राप्त कर 15 अगस्त को वापस आजीविका महाविद्यालय गोविंदपुर कांकेर आएंगे। इस अवसर पर नगरपालिका परिषद कांकेर के अध्यक्ष श्री अरुण कौशिक, श्री दिनेश रजक, श्री पंकज सिन्हा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image