छत्तीसगढ़ / बेमेतरा

भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर जनसंपर्क विभाग द्वारा तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन

 बेमेतरा 13 अगस्त 2026

भारत सरकार एवं राज्य शासन के निर्देशानुसार *"भारत विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस"* के अवसर पर जनसंपर्क विभाग द्वारा तीन दिवसीय छायाचित्र प्रदर्शनी का आयोजन जिला कार्यालय में मुख्य प्रवेश द्वार ए टी एम के पास किया जा रहा है।

प्रदर्शनी का उद्देश्य विभाजन के समय देशवासियों द्वारा झेली गई पीड़ा, संघर्ष और बलिदान की गाथा को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है। प्रदर्शनी में विभाजन के समय के दुर्लभ ऐतिहासिक छायाचित्रों, दस्तावेजों एवं समाचार पत्रों की कतरनों को प्रदर्शित किया गया है। इन चित्रों के माध्यम से विभाजन की विभीषिका, विस्थापन और उसके बाद देश के पुनर्निर्माण की कहानी को दर्शाया गया है।

जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों ने बताया कि प्रदर्शनी तीन दिवस तक आमजन के लिए खुली रहेगी। इसमें स्कूली छात्र-छात्राओं, युवाओं एवं नागरिकों से बड़ी संख्या में पहुंचकर प्रदर्शनी देखने और इतिहास से प्रेरणा लेने की अपील की गई है।

प्रदर्शनी स्थल पर विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहकर आगंतुकों को प्रदर्शित चित्रों एवं उनके ऐतिहासिक महत्व की जानकारी दे रहे हैं। साथ ही जनसंपर्क विभाग द्वारा प्रकाशित पुस्तकों का निःशुल्क विवरण भी किया जा रहा है।

Leave Your Comment

Click to reload image