छत्तीसगढ़ / कोंडागांव

जिलें के आदि सेवा केन्द्रों में जनसुनवाई एवं संतृप्ति शिविर का आयोजन

 कोंडागांव, 13 अगस्त 2026

आदि कर्मयोगी अभियान अंतर्गत जिले के सभी आदि सेवा केन्द्रों में 13 अगस्त 2026 से 15 आगस्त 2026 तक जनसुनवाई एवं संतृप्ति शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इन शिविरों का उद्दे श्य ग्रामीण एवं जनजातीय समुदाय तक शासन की योजनाओं और सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करना तथा पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं से जोड़कर उन्हें लाभान्वित करना है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार इन तीन दिवसीय शिविरों में नागरिकों की समस्याओं एवं शिकायतों की सुनवाई कर उनके निराकरण की कार्यवाही की जाएगी। साथ ही पात्र हितग्राहियों की पहचान कर उन्हें संबंधित शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं से जोड़ने आवश्यक दस्तावेज की जानकारी देने तथा विभिन्न विभागों की सेवाए उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। शिविरों में संबंधित विभागों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी, ताकि नागरिकों को एक ही स्थान पर अधिक से अधिक शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ मिल सके।

अधिकारी केंद्रों का करेंगे निरीक्षण
 अभियान के तहत संचालित गतिविधियों की गुणवत्ता एवं प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए निर्धारित अधिकारियों द्वारा आदि सेवा केंन्द्रों का निरीक्षण किया जाएगा। निरीक्षण के दौरान जनसुनवाई, हितग्राही संतृप्ति, विभागीय सहभागिता, आदि सेवा स्वयसेवकों की सक्रियता तथा निर्धारित अन्य गतिविधियों की समीक्षा की जावेगी शिविरों के दौरान आयोजित गतिविधियों की जनपद स्तर पर पोर्टल में समयबद्ध एंट्री एवं रिपोर्टिंग की जाएगी। जिला स्तर से पोर्टल पर दर्ज गतिविधियों की नियमित मॉनिटरिंग एवं समीक्षा की जाएगी, जिससे अभियान के अंतर्गत निर्धारित लक्ष्यों की प्रगति की प्रभावी मूल्यांकन किया जा सके।

स्वयं सेवकों की रहेगी महत्वपूर्ण भूमिका

 शिविरों के प्रभारी संचालन में आदि सेवा स्वयंसेवकों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी। स्वयंसेवक ग्रामीणों एवं हिग्राहियों को शिविरों की जानकारी देने, पात्र हितग्राहियों की पहचान करने, उन्हे संबंधित विभागीय सेवओं तक पहुंचाने में सहयोग करेंगे इससे दूरस्थ एवं ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लामा पहुंचाने की प्रक्रिया को और सुगम बनाया जा सकेगा।

स्वतंत्रता दिवस पर होंगे विशेष आयोजन

15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिले के सभी आदि सेवा केंद्रों में ध्वजारोहण एवं राष्ट्रगान सहित स्वतंत्रता दिवस से संबंधित कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इसके साथ ही आदि सेवा केन्द्रों को जनभागीदारी एवं सामुदायिक सहभागिता के प्रभावी केन्द्र के रूप में विकसित करने के उद्देश्य से निर्धारित मानक संचालन प्रक्रिया के अनुरूप विभिन्न गतिविधिया संचालित की जाएगी।

Leave Your Comment

Click to reload image