छत्तीसगढ़ / नारायणपुर

’जिले के हलामी मुंजमेटा झारा धौड़ाई और कन्हारगांव पहुंची तिरंगा यात्रा, शहीदों को दी श्रद्धांजलि’

 नारायणपुर । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रभक्ति, शांति और विकास का संदेश लेकर निकली ‘बस्तर तिरंगा यात्रा 2026’ आज हलामी मुंजमेटा , झारा धौड़ाई और कन्हारगांव पहुंची। रैली के साथ उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री तथा नारायणपुर विधायक केदार कश्यप ने सभी के साथ भारत माता की जयकारे लगते हुए आगे बढ़े। हलामी मुंजमेटा पहुंचने पर तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों ने नक्सल हिंसा में शहीद हुए जवानों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर हलामी मुंजमेटा में नक्सली हमले में शहीद हुए स्व.  बलिराम पोटाई, स्व. संतोष श्रीमाली, स्व. सोमारू राम वट्टी, स्व. अब्दुल वाहिद खान की श्रद्धांजलि दी गयी।

श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान शहीद जवान की शहादत को याद करते हुए उनके बलिदान को नमन किया गया। उपस्थित लोगों ने कहा कि देश की सुरक्षा और शांति के लिए जवानों ने जिस साहस और समर्पण के साथ अपना सर्वाेच्च बलिदान दिया, वह आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत रहेगा।

शहीदों की स्मृति में लगाए पौधे

इसके पश्चात बाइक रैली झारा पहुंचा इस दौरान ‘एक पेड़ शहीदों के नाम’ अभियान के तहत पौधारोपण भी किया गया। शहीदों की स्मृति में वट वृक्ष, आमला, आम, काजू के पौधे लगाए गए एवं उनके बलिदान और देश के प्रति समर्पण की जीवंत स्मृति के रूप में संजोने का संकल्प लिया गया। यह पहल शहीदों की वीरगाथा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने के साथ ही पर्यावरण संरक्षण और राष्ट्रभक्ति को एक साथ जोड़ने का संदेश देती है।इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नक्सलावाद के खात्मे के लिए शुभकामनाएं दी और कहा कि गांव में कोई मेहमान आएंगे तो कोई रोक टोक नहीं होगी, अब मेला मड़ई रोकने वाला कोई नहीं, अब आपको परेशान करने वाला कोई नहीं, अब आपके घरों को लूटने वाला कोई नहीं है। बाबा साहेब के लिखे भारत के संविधान में इतनी ताकत है कि सभी को आगे लेकर जाए। अब संविधान को लागू होने से रोकने वाला कोई नहीं है। स्वतंत्रता दिवस पर खुशी मनाने के लिए सिर्फ बाइक रैली में ही शामिल होना जरूरी नहीं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की मंशानुरूप हर घर में तिरंगा लगाया जाना है, क्योंकि अब किसी को घर में तिरंगा लगाने से रोकने वाला कोई नहीं है।

सभी ने अमर शहीदों के बलिदान को याद करते हुए उनकी याद में नारे लगाए और शहीदों की शहादत की याद में गांव के सरपंच ने गांव की पवित्र मिट्टी प्रदान किया। जिसे शहीद संग्रहालय में रखा जायेगा। इसके पश्चात बाइक रैली महाराबेड़ा पहुंचा उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने 27 जवान शहीद हुए थे उनकी वीरगाता ग्रामीणों से पूछा। उसके पश्चात धौड़ाई पहुंच कर एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधारोपण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई। इसके पश्चात कन्हारगांव पहुंचकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और वन मंत्री केदार कश्यप के द्वारा शहीदों को श्रद्धांजलि देकर एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधारोपण भी किया गया। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना अंतर्गत 291.48 लाख रुपए के 48 कार्यों के सीसी सड़क निर्माण, सामाजिक भवन निर्माण और सड़क मुरमीकरणकरण कार्य का भूमि पूजन किया।

 
 
 
 

बाइक रैली में लघु वनोपज संघ अध्यक्ष रूपसाय सलाम, जिला पंचायत अध्यक्ष नारायण मरकाम, नगर पालिका के अध्यक्ष इंद्रप्रसाद बघेल, जनप्रतिनिधि संध्या पवार, आईजी बद्री नारायण मीणा, कलेक्टर नम्रता जैन, एसपी संदीप कुमार पटेल, जिला पंचायत सीईओ आकांक्षा शिक्षा खलखो, डीएफओ डॉ. वेंकटेशा एमजी अपर कलेक्टर बीरेंद्र बहादुर पंचभाई सहित बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image