छत्तीसगढ़ / कांकेर

अंतागढ़ आईटीआई में रोजगार मेला का आयोजन 21 अगस्त को

 उत्तर बस्तर कांकेर । शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था अंतागढ़ में 21 अगस्त को एक दिवसीय रोजगार मेला प्रातः 11 बजे से दोपहर 03 बजे तक आयोजित किया जाएगा, जिसमें निजी क्षेत्र के नियोजको द्वारा 222 रिक्तियों पर भर्ती की जाएगी। इच्छुक आवेदक उक्त रोजगार मेला मे उपस्थित होकर अथवा ई-रोजगार के पोर्टल  https://erojgar.cg.gov.in  पर सम्पूर्ण दस्तावेजों के साथ ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। इस आशय की जानकारी देते हुए जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि उक्त रोजगार मेला में सिक्यूरिटी गार्ड के 100, असिस्टेंट सुपरवाइजर के 20, सुपरवाइजर 08, इलेक्ट्रिक मीटर टेक्नीशियन के 21, बीमा सखी के 10, नर्सिंग स्टाफ 10, ओ.टी टेक्नीशियन 03 और ट्रेनिंग ऑफिसर के 30 रिक्त पदों पर भर्ती ली जाएगी। आवेदकों से प्राप्त आवेदन के आधार पर नियोक्ता द्वारा प्राथमिक चयन कर साक्षात्कार लिया जाएगा, जिसकी सूचना फोन के माध्यम से आवेदक को दी जाएगी। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए जिला रोजगार अधिकारी से संपर्क किया जा सकता है।

 

Leave Your Comment

Click to reload image