छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने जिला पंचायत परिसर में किया ध्वजारोहण

 राजनांदगांव । स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जिला पंचायत राजनांदगांव परिसर में स्वतंत्रता दिवस समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने ध्वजारोहण किया। 

समारोह में राष्ट्रगीत वंदेमातरम्... एवं राष्ट्रगान जन गण मन... का गायन किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष किरण वैष्णव ने समारोह में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर जिला पंचायत के सभापति, जिला पंचायत सदस्य, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत दुर्गा प्रसाद अधिकारी सहित पंचायत एवं ग्रामीण विकास के सभी विभाग तथा अन्य विभाग के अधिकारी एवं कर्मचारी शामिल हुए।

 

Leave Your Comment

Click to reload image