छत्तीसगढ़ / बालोद

पुरूर पुलिस ने गांजा तस्करी कर रहे तीन लोगो को किया गिरफतार

नशे के खिलाफ बालोद पुलिस की कार्यवाही जारी।

60 किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा कीमती 6,00,000/- रूपये के साथ 03 आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल।
घटना में प्रयुक्त एक सफेद रंग की महिन्द्रा वाहन क्रमांक यूपी 32 केजेड 8648 कीमती 8,00,000/रूपये को किया गया जप्त।
बालोद। अवैध मादक पदार्थ गांजा की तस्करी के रोकथाम हेतु पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज दुर्ग रामगोपाल गर्ग के निर्देश प्राप्त होने पर पुलिस अधीक्षक बालोद एसआर भगत के मार्गदर्शन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी गुरूर जिला बालोद बोनीफास एक्का व थाना प्रभारी पुरूर निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा के नेतृत्व में थाना पुरूर पुलिस की टीम को अवैध मादक पदार्थ गांजा के परिवहन करने वाले 03 आरोपियो को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की गई। 
 
पुरूर पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक दिनांक 07 फरवरी 2024 को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की महिन्द्रा मराजो वाहन क्रमांक यूपी 32 केजेड 8648 जिसमें तीन व्यक्ति सवार है जो अपने वाहन में अवैध मादक पदार्थ गांजा छिपाकर रखे हुए हैं जिसे कोण्डागांव की ओर से केशकाल कांकेर के रास्ते रायपुर की ओर लेकर जा रहे हैं, की सूचना पर ग्राम जगतरा दुर्गा मंदिर के पास एनएच 30 मार्ग के पास आने जाने वाले वाहनों की चेकिंग कार्यवाही की जा रही थी, कुछ समय बाद मुखबीर के बताये अनुसार एक सफेद रंग की महिन्द्रा मराजो वाहन क्रमांक यूपी 32 केजेड 8648 आया। जिसे ईशारा कर रूकवाया गया। 
 
वाहन में सवार आरोपीगण वाहन को रोककर गाडी से उतरकर भागने का प्रयास कर रहे थे। जिसे हमराह स्टाफ के घेराबंदी कर पकडा गया। जिससे नाम पता पूछने पर अपना नाम विकास गुप्ता पिता गयाप्रसाद गुप्ता उम्र 24 वर्ष निवासी खुटारखास थाना खुटारखास जिला शाहजहानपुर उत्तर प्रदेश, रवि कश्यप पिता स्व. अशोक कुमार कश्यप उम्र 27 वर्ष निवासी बाराबंकी के पास लखनउ थाना नवाबगंज जिला बाराबंकी उत्तर प्रदेश तथा आंचल सक्सेना पिता दिनेश कुमार सक्सेना उम्र 30 वर्ष निवासी डॉ० सागर क्लिनिक के पास राजाजीपुरम थाना तालकटोरा जिला लखनउ उत्तर प्रदेश का रहने वाले बताये।
 
आरोपियों के वाहन महिन्द्रा मराजो की तलाशी लेने पर वाहन की पिछली सीट के नीचे भूरे रंग के सेलो टेप से लिपटा हुआ 10 पैकेट अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल वजनी 60 किलोग्राम कीमती 6,00,000/ रूपये एवं घटना में प्रयुक्त वाहन कीमती 8,00,000/रूपयो, आरोपियो का मोबाईल कीमती 11,000/रू व नगदी सहित कुल जुमला 14,11,480 रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूध्द धारा 20 (ख) एनडीपीएस कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। तथा आरोपीगणो को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल दाखिल किया गया। उक्त प्रकरण में पुलिस थाना पुरूर प्रभारी निरीक्षक शिशुपाल सिन्हा, सहायक उप निरीक्षक अजयशंकर अविनाशी, आरक्षक लिखन साहु, आरक्षक किशोर साहू, आरक्षक संदीप यादव, आरक्षक गणेश यादव, आरक्षक सुरेश पटेल, आरक्षक छोटू सोनकर, महिला आरक्षक पुस्पलता साहू व सायबर सेल बालोद प्रभारी उप निरीक्षक जोगेन्द्र साहू, आरक्षक मिथलेश यादव की सराहनीय भूमिका रही।

Leave Your Comment

Click to reload image