कलेक्टर देवेश ध्रुव ने किया अधिकारियों के मध्य कार्य विभाजन
दंतेवाड़ा । कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने जिले में नव पदस्थ डिप्टी कलेक्टर चंचल पैकरा एवं अमित भारद्वाज तथा प्रशिक्षण से वापस आए डिप्टी कलेक्टर मनीष बघेल की पदस्थापना के मद्देनजर शासकीय कार्यों के सुचारू संचालन के लिए राजस्व अधिकारियों के मध्य कार्यों का पुनर्विभाजन किया है। यह आदेश 17 अगस्त 2026 से तत्काल प्रभावशील होगा।
मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत एम. भार्गव को जिला पंचायत से संबंधित कार्यों के साथ पेयजल एवं स्वच्छता मिशन, पंचायत, प्रधानमंत्री आवास योजना, कौशल विकास, कृषि, उद्यानिकी, मत्स्य, शिक्षा, स्वास्थ्य, जिला खनिज न्यास निधि, जल जीवन मिशन, पशुपालन, खेल एवं युवा कल्याण, पर्यटन, महिला एवं बाल विकास, जल संसाधन, समाज कल्याण, नियद नेल्लानार योजना, नीति आयोग तथा एजुकेशन सिटी जावंगा सहित विभिन्न योजनाओं का नोडल दायित्व सौंपा गया है।
अपर कलेक्टर राजेश पात्रे (रा.प्र.से.) को अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी, न्याय निर्णयन अधिकारी खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, वित्त, स्थापना, भर्ती शाखा, भू-अर्जन, आपदा प्रबंधन एवं राहत, जिला कोषालय, खनिज, खाद्य, परिवहन तथा आदिवासी विकास शाखा सहित विभिन्न प्रशासनिक दायित्व सौंपे गए हैं।
अपर कलेक्टर बी.आर. ध्रुव (रा.प्र.से.) को शिकायत, जनदर्शन, आवक-जावक, प्रमाण पत्र सत्यापन, परीक्षा शाखा, राजस्व लेखा, सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण, मानव अधिकार आयोग, पासपोर्ट, मां दंतेश्वरी संजीवनी कोष, डेनेक्स तथा लोक सेवा केन्द्र, च्वाइस सेंटर, अंत्यावसायी, जिला जेल, आबकारी एवं श्रम विभाग सहित विभिन्न कार्यों की जिम्मेदारी दी गई है।
डिप्टी कलेक्टर मूलचंद चोपड़ा (रा.प्र.से.) को जनगणना, जन सूचना अधिकारी, जिला नाजिरध्नाजरात, नजूल, भू-अभिलेख, मुख्यमंत्री एवं जनप्रतिनिधियों से प्राप्त पत्रों का निराकरण, मुख्यमंत्री घोषणाओं पर कार्यवाही, उद्योग, नगर तथा ग्राम निवेश, सीएम अधोसंरचना, बस्तर ओलंपिक, बस्तर पंडुम, सहकारी संस्थाएं तथा जिला योजना एवं सांख्यिकी सहित अन्य दायित्व सौंपे गए हैं।
डिप्टी कलेक्टर लोकांश एल्मा (रा.प्र.से.) को जिला खनिज न्यास निधि एवं जिला निर्माण समिति में सहायक नोडल अधिकारी, जिला सत्कार अधिकारी, सी-मार्ट, लाइवलीहुड कॉलेज तथा सहायक जन सूचना अधिकारी का दायित्व दिया गया है।
डिप्टी कलेक्टर चंचल पैकरा (रा.प्र.से.) को शिक्षा, सर्व शिक्षा अभियान, राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान एवं तकनीकी शिक्षा की सहायक नोडल अधिकारी, महिला एवं बाल विकास विभाग की सहायक नोडल अधिकारी, स्कूली छात्र-छात्राओं के जाति प्रमाण पत्रों की मॉनिटरिंग, राजस्व अभिलेख कोष्ठ एवं अभिलेखागार, उच्च शिक्षा तथा ग्रामोद्योग शाखा का प्रभार सौंपा गया है।
डिप्टी कलेक्टर अमित भारद्वाज (रा.प्र.से.) को जिला निर्माण समिति, विशेष केन्द्रीय सहायता, परिक्षेत्र विकास निधि, आपदा प्रबंधन एवं बाढ़ राहत, आदिवासी विकास शाखा, बस्तर विकास प्राधिकरण में सहायक नोडल अधिकारी तथा धर्मस्व, पुरातत्व, संस्कृति, अयोध्या दर्शन योजना और नगरीय निकाय, जिला शहरी विकास अभिकरण का दायित्व सौंपा गया है।
अनुविभागीय अधिकारी (रा.) राजीव जेम्स कुजूर (रा.प्र.से.) को बड़ेबचेली अनुभाग का दायित्व दिया गया है। अनुविभागीय अधिकारी (रा.) विवेक चन्द्रा (रा.प्र.से.) को गीदम अनुभाग का दायित्व सौंपा गया है। वहीं अनुविभागीय अधिकारी (रा.) मनीष बघेल (रा.प्र.से.) को दंतेवाड़ा अनुभाग की जिम्मेदारी दी गई है। आदेश में कलेक्टर ध्रुव ने कहा कि सौंपे गए कार्यों से संबंधित नस्तियां टीप अंकन के पश्चात अधोहस्ताक्षरकर्ता को प्रस्तुत की जाएंगी तथा संबंधित नस्तियां निर्धारित नोडल, प्रभारी अधिकारियों के माध्यम से प्रस्तुत की जाएंगी। साथ ही अधिकारियों के बीच लिंक अधिकारी भी निर्धारित किए गए हैं, ताकि अधिकारियों की अनुपस्थिति में शासकीय कार्यों का सुचारू संचालन सुनिश्चित हो सके।