छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

एमओ-आयुष पदों पर भर्ती के लिए आयोजित दस्तावेज सत्यापन एवं लिखित परीक्षा स्थगित

 राजनांदगांव । राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी एवं खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिला अंतर्गत एमओ-आयुष के कुल 9 रिक्त पदों पर संविदा भर्ती के लिए शनिवार 22 अगस्त 2026 को  गुरूनानक हॉयर सेकेण्डरी स्कूल राजनांदगांव में दस्तावेज सत्यापन एवं लिखित परीक्षा के आयोजन को अपरिहार्य कारणों से स्थगित कर दिया गया है। दस्तावेज सत्यापन एवं लिखित परीक्षा की नवीन तिथि की सूचना राजनांदगांव जिले की वेबसाईट पर पृथक से जारी की जाएगी।

Leave Your Comment

Click to reload image