छत्तीसगढ़ / रायपुर

प्राकृतिक आपदा से बचाव को लेकर बम्हनी में किया गया माँक ड्रिल

 रायपुर,अगस्त 2026

प्राकृतिक आपदा से बचाव को लेकर बम्हनी में किया गया माँक ड्रिल

प्राकृतिक आपदा से बचाव को लेकर बम्हनी में किया गया माँक ड्रिल

भारत सरकार राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण नई दिल्ली तथा छत्तीसगढ़ राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण एवं जिला आपदा प्रबंधन के संयुक्त तत्वावधान में बाढ़ से निपटने हेतु जिला स्तर पर बाढ़ मॉक एक्सरसाइज का आयोजन ग्राम बम्हनी में किया गया।

कोंडागांव कलेक्टर श्रीमती नूपुर राशि पन्ना के नेतृत्व में बम्हनी के लिए नियुक्त प्रभारी अधिकारी इंसिडेंट कमांडर, अपर कलेक्टर श्री चित्रकांत चाली ठाकुर, पर्यवेक्षक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री कपिल चंद्रा व सीआरपीएफ 188 बटालियन के डिप्टी कमांडर श्री मुकेश, नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर श्री किशोर शर्मा, डिप्टी कलेक्टर श्री लखेश्वर यादव, डिप्टी कलेक्टर श्री राजेन्द्र कौशिक व तहसीलदार मनोज रावटे कोन्डागांव व नायब तहसीलदार श्री नरेंद्र सिंह एव समस्त अधिकारीगण के सहयोग मॉक एक्सरसाइज का आयोजन कर बाढ़ से निपटने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश व जनजागरूकता अभियान चलाया गया। 

इस अभियान में पुलिस विभाग, जिला सेनानी और स्वास्थ्य विभाग, जिला आपदा मोचन प्रबंधन बल, रेड क्रॉस सोसाइटी आदि शामिल थे। प्राकृतिक आपदा जैसे बाढ़ इत्यादि से निपटने हेतु आपातकालीन योजना बनाकर त्वरित राहत और बचाव कार्य एवं चिकित्सा सहायता प्रदान करते हुए एक माँक ड्रिल का आयोजन किया गया। ग्राम बम्हनी के जवाई मुंडा तालाब पर रेस्क्यू ऑपरेशन चला कर जान बचाया गया एवं तत्काल उन्हें चिकित्सा सुविधा हेतु प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बम्हनी ले जाया गया। इस दौरान विद्यालय के बच्चों को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा सीपीआर की ट्रेनिंग भी दी गई। इस दौरान नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष श्री नरपति पटेल, जनपद पंचायत उपाध्यक्ष श्री टोमेंद्र ठाकुर, ग्राम सरपंच सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने मॉक ड्रिल का अवलोकन किया।

Leave Your Comment

Click to reload image