छत्तीसगढ़ / नारायणपुर

अधिक दर पर खाद बिक्री की शिकायत पर कृषि विभाग की कार्रवाई

 संबंधित विक्रेता का लाइसेंस 15 दिन के लिए निलंबित

नारायणपुर, 20 अगस्त 2026

जिले में किसानों को निर्धारित दर पर कृषि आदान उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कृषि विभाग द्वारा लगातार निगरानी एवं कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में खाद को निर्धारित सरकारी दर से अधिक कीमत पर बेचे जाने की शिकायत पर संबंधित कृषि विक्रेता के विरुद्ध कार्रवाई की गई है। सीएम हेल्पलाइन 1076 में 30 जुलाई 2026 को दर्ज शिकायत के अनुसार, ग्राम तेरदुल निवासी किसान तामेश पोयम ने शिकायत की थी कि नारायणपुर में गुप्ता ट्रेडर्स कृषि केंद्र, बखरूपारा पारा तथा दीपक कृषि केंद्र, पाठक चौक के विक्रेताओं द्वारा यूरिया एवं डीएपी खाद निर्धारित सरकारी दर से अधिक कीमत पर बेचे जाने की शिकायत की गई थी। शिकायत में मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की मांग की गई थी।

शिकायत के परीक्षण एवं विभागीय कार्रवाई के क्रम में अधिसूचित प्राधिकारी उर्वरक एवं उप संचालक कृषि श्रीमती मोनिका ठाकुर द्वारा संबंधित विक्रेता का उर्वरक लाइसेंस 15 दिवस के लिए निलंबित किया गया है। कृषि विभाग द्वारा किसानों से अपील की गई है कि वे उर्वरक एवं अन्य कृषि आदानों की खरीदी निर्धारित दर पर ही करें। यदि किसी विक्रेता द्वारा निर्धारित मूल्य से अधिक राशि ली जाती है अथवा खाद की बिक्री में अनियमितता की जाती है, तो इसकी शिकायत संबंधित कृषि कार्यालय अथवा निर्धारित शिकायत माध्यम पर की जा सकती है।

 

Leave Your Comment

Click to reload image