छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

महतारी वंदन योजना देश के प्रधानमंत्री व छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री के द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने वाली योजना है-किरण साहू

डोंगरगढ-  राजनांदगांव भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती किरण साहू ने कहा प्रेस नोट जारी करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद मोदी जी व प्रदेश सरकार के मुखिया विष्णुदेव साय की सोच रही है कि देश व प्रदेश की महिलाएं आत्मनिर्भर बन सके देश के प्रधनमंत्री जी ने जो गारन्टी दिया था उसे तत्काल प्रभाव से लागू भी किया जा रहा है श्रीमती साहू ने कहा कि प्रदेश सरकार के  द्वारा पेश किया गया बजट छत्तीसगढ़ की महतारी को समर्पित बजट है।प्रदेश सरकार के बजट में मोदी की गारंटी को पूरा करने की दिशा में एक बहुत बड़ी पहल है जिसमें भाजपा की प्रदेश सरकार ने अपने किए घोषणाओं को पूरा करने के लिए एवं महिला शक्ति के सम्मान के लिए प्रस्तुत किया है। उन्होंने कहा कि बजट में मातृशक्ति एवं नौनिहालों का विकास के लिए बजट का प्रावधान रखा गया है। प्रदेश की सभी विवाहित महिलाओं के लिए महतारी वंदन योजना अंतर्गत सभी पात्र महिलाओं को 12 हजार रूपये वार्षिक डी.बी.टी. के माध्यम से भुगतान किया जायगे। इसके लिए प्रदेश सरकार को बहुत-बहुत साधुवाद जिन्होंने महिलाओं के लिए इतनी बड़ी पहल की।
भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष श्रीमती किरण साहू ने कहा कि प्रदेश सरकार के बजट में महिला सशक्तिकरण पर फोकस किया गया है इससे महिलाओं की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य, पोषण एवं आत्मनिर्भरता में वृद्धि होगी। बजट में सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्र एवं पूरक पोषण आहार हेतु 700 करोड़ का प्रावधान किया गया है। पूर्व से संचालित समान उद्देश्य वाली योजनाओं को समायोजित करते हुए 10 नवीन अम्ब्रेला योजना प्रारंभ की जायेगी। इसके लिए 628 करोड़ का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के लिए 117 करोड़ का प्रावधान किया गया है। भाजपा महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष किरण साहू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रदेश की स्व-सहायता समूहों की बहनों के लिए योजना बनाई है। ग्राम पंचायतांे मंे महिलाओं के विकास एवं सशक्तिकरण हेतु आयोजित होने वाले कार्यक्रमों के लिए महिला सदन का निर्माण किया जायगेा। इस हेतु 50 करोड़ का प्रावधान किया गया है। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है। गरीब, युवा, किसान, महिला का ध्यान रखा गया है।

Leave Your Comment

Click to reload image