छत्तीसगढ़ / कोंडागांव

प्राकृतिक आपदा पीड़ित के वारिसों को 12 लाख रुपए की आर्थिक सहायता राशि

 कोण्डागांव, ।कलेक्टर श्रीमती नुपुर राशि पन्ना द्वारा राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के अंतर्गत प्राकृतिक आपदा पीड़ित के 3 प्रकरणों में वारिसों को 12 लाख रुपये की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई है। कलेक्टर कार्यालय द्वारा माकड़ी तहसील ग्राम छिनारी निवासी कुमारी की गाज गिरने (आकाशीय बिजली) से मृत्यु होने पर पति जुगाराम, पुत्र चन्दरस को 04 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि, माकड़ी तहसील ग्राम जरण्डी निवासी सगाबती नेताम की गाज गिरने (आकाशीय बिजली) से मृत्यु होने पर पति लच्छूराम नेताम को 04 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि, कोण्डागांव तहसील के ग्राम कोरहोबेड़ा निवासी राघोबाई की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर पुत्र फूलसिंह, मस्सुराम, सोनूराम, पुत्री सोनी, सोनसाय, पुत्र जगदीश को 04 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृति प्रदान की गई है। उक्त सहायता राशि सम्बन्धित वारिसों के बैंक खाते में हस्तांतरित करने के निर्देश सम्बन्धित तहसीलदारों को दिए गए हैं।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image