भैरमगढ़ के विधायक प्रतिनिधि अभिषेक ठाकुर के साथ लव कुमार रायडू के द्वारा मार-पीट करना चिंता जनक- लालू राठौर
बीजापुर |
14-Feb-2024
ज़िला कांग्रेस कमेटी बीजापुर
भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष लव कुमार रायडू पूर्व विधायक महेश गागड़ा के संरक्षण में कर रहा है मार-पीट और गुंडागर्दी- लालू राठौर
बीजापुर/ 14-02-2024
ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर ने बुधवार को बीजापुर में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए कहा कि ज़िला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता और भैरमगढ़ के विधायक प्रतिनिधि अभिषेक ठाकुर मंगलवार दिनांक 13/02/2024 समय 11:55 बजे अपने निजी कार्य से भैरमगढ़ के एसबीआई बैंक शाखा जा रहे थे तभी सड़क पर भारतीय जनता पार्टी बीजापुर के ज़िला उपाध्यक्ष लव कुमार रायडू वहाँ पहुँचा और अभिषेक ठाकुर को गाली गलौज देते हुए अभिषेक ठाकुर पर लोहे के रॉड से जानलेवा हमला किया जिससे अभिषेक के सीने और हाथ में चोटें आयी है। बीजापुर जैसे शांत क्षेत्र में लव कुमार रायडू का यह कृत्य निश्चित ही चिंता जनक का विषय है। ऐसी घटनाओं से आपसी सद्भाव बिगड़ता है। प्रशासन इस घटना को गंभीरता से ले और भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष लव कुमार रायडू पर तत्काल क़ानूनी कार्यवाही करे। अन्यथा ज़िला कांग्रेस कमेटी ऐसी घटनाओं को लेकर आंदोलन करेगी जिसकी सम्पूर्ण ज़िम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी।
प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर ने आगे कहा कि भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष लव कुमार रायडू पूर्व विधायक महेश गागड़ा के सबसे ज़्यादा करीबी है और पूर्व विधायक महेश गागड़ा का पूरा संरक्षण लव कुमार रायडू को सीधा प्राप्त है यही कारण है कि लव कुमार रायडू दिन दहाड़े लोगों के साथ मार पीट कर गुंडागर्दी करने में लगा रहता है। प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है तब से लव कुमार रायडू जैसे आपराधिक प्रवृति के लोगों को पूर्व विधायक महेश गागड़ा का संरक्षण मिला हुआ है।
प्रेस वार्ता में लालू राठौर ने कहा कि एक तरफ़ भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास का नारा देती है तो वहीं दूसरी और लव कुमार रायडू जैसे आपराधिक प्रवृत्ति के लोग पूर्व विधायक महेश गागड़ा के संरक्षण में लोगों को मारने पीटने में लगे है ज़िला कांग्रेस कमेटी बीजापुर भाजपा से पूछना चाहती है कि क्या वे पूर्व विधायक महेश गागड़ा के संरक्षण में रॉड से मार पीट कर हिंसा फैलाने वाले लव कुमार रायडू के कृत्य का समर्थन करती है या फिर लव कुमार रायडू पर कार्यवाही करेगी ?
प्रेस वार्ता के दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम,जिला पंचायत सदस्या श्रीमती नीना रावतिया उद्दे,जिला पंचायत सदस्या श्रीमती सरिता चापा,नगर पालिका अध्यक्ष बेनहुर रावतिया,जनपद अध्यक्ष दशरथ कुंजाम,नगर पालिका उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लुर,पार्षद कलाम खान, जिला कांग्रेस कमेटी महामंत्री,शुखदेव नाग,कोषाध्यक्ष बबलू खत्री,महामन्त्री जितेंद्र हेमला, वरिष्ठ कांग्रेसी राजू गांधी, युवा कांग्रेस अध्यक्ष कामेश मोरला, बाबूलाल राठी,बलराम कोरसा,वीरेंद्र ठाकुर, सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।