छत्तीसगढ़ / सुकमा

सुकमा में हितग्राहियों को निःशुल्क चूजों और दाने का वितरण

 सुकमा । पशुधन विकास विभाग द्वारा ग्रामीण परिवारों को स्वरोजगार से जोड़ने और कुक्कुट पालन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से निःशुल्क चूजों एवं दाने का वितरण किया गया। कलेक्टर  अमित कुमार के निर्देशन और पशुधन विकास विभाग के उपसंचालक डॉ. संदीप इंदुरकर के मार्गदर्शन में यह कार्यक्रम गादीरास क्षेत्र के विभिन्न गांवों में संपन्न हुआ।

   ग्राम मनकापाल, नागलगुंडा, सोनाकूकानार, डोडपाल, कोर्रा और गादीरास में हितग्राहियों को कुक्कुट इकाई के तहत 45-45 चूजे और 10 किलोग्राम दाना निःशुल्क वितरित किया गया। वितरण के दौरान महिला समूहों की सदस्यों की मौजूदगी रही। योजना से ग्रामीण परिवारों को अतिरिक्त आय का साधन मिलने के साथ ही स्थानीय स्तर पर कुक्कुट पालन को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

   चूजा वितरण कार्य को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में पशु चिकित्सालय सुकमा के डॉ. टेकेश्वर, भुवाल नेताम सहित पशु चिकित्सालय गादीरास और मोबाइल वेटरनरी यूनिट की टीम का विशेष सहयोग रहा। विभाग ने हितग्राहियों को कुक्कुट पालन के लिए आवश्यक सहयोग और मार्गदर्शन उपलब्ध कराने पर भी जोर दिया।

Leave Your Comment

Click to reload image