अज्ञात लोगो द्वारा चोरी का किया प्रयास
राजनांदगांव |
17-Feb-2024
राजनांदगांव जिले की आराध्य नगरी डोंगरगढ़ में 15 फरवरी को रात्रि 2 बजे अज्ञात लोगों के द्वारा नये बस स्टैंड कचहरी रोड में स्तिथ दुकानों का ताला तोड़ने का प्रयास किया गया प्रातः जब दुकानदार अपनी दुकान खोलने पहुंचे तब दुकान की ताला टूटा नजर आया जिससे दुकानदारों में आक्रोश देखने मिला वही जब दुकान दारो के द्वारा घटना क्रम को सी सी टीव्ही फुटेज में जब खंगाला तो चोर रात्रि 2 बजे ताला तोड़ते नजर आए दुकानों के मालिक ललित शर्मा (शर्मा फ़ोटो कॉपी) , संजय देवांगन,(निधि मोबाइल)जितेन्द्र सिंह भाटिया ,(भारत होटल) संजय सिन्हा (कनिष्का डेली नीड्स)इन सभी दुकानों का ताला क्षतिग्रस्त नजर आया इसके पूर्व भी 4 से 5 बार चोरी का प्रयास किया गया जिसकी शिकायत डोंगरगढ़ थाने में किया जा चुका है