ग्राम पटेल की खेत मे मिली लाश पूरी तरह जली हुई है
राजनांदगांव |
17-Feb-2024
वनांचल मोहगांव थाना क्षेत्र के जंगलपुर घाट गांव में फसल की रखवाली करने गए किसान व ग्राम पटेल का जली अवस्था में शव मिला है हत्या की नियत से जिंदा जलाने या हत्या कर शव जलाने की आशंका जताई जा रही है पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना में जुटी है पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार ग्राम जंगलपुर घाट निवासी ओमप्रकाश मरावी 48 वर्ष पिता संबल मरावी गुरुवार रात को खाना खाने के बाद अपने खेत की रखवाली करने गया था खेत में ही उसने घास फूस की झोपड़ी बनाई थी शुक्रवार की सुबह उसकी लाश बुरी तरह जली अवस्थाएं मिली है झोपड़ी भी जलकर खाक हो गई थी
पुलिस हत्या व आत्महत्या दोनों एंगल में जांच में जुटी है लंबे समय से ग्राम पटेल परिवार की महिला सरपंच है पुलिस ने बताया कि ओमप्रकाश लंबे समय से ग्राम पटेल के पद पर है और उसके परिवार की महिला सरपंच है ओमप्रकाश गांव के ही अपने खेत के पास किसी दूसरे की जमीन को रेगहा में लेकर इसमें सब्जी व अन्य फसल लगता था फसल की रखवाली करने गए जंगलपुर घाट गांव के किसान व ग्राम पटेल की लाश खेत में जली हुई अवस्था में मिली है लाश को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है हत्या है या आत्महत्या पीएम रिपोर्ट आने के बाद ही खुलासा होगा सभी एंगल से जात जारी है