छत्तीसगढ़ / कबीरधाम

हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी गिरफ्तार, घटना में प्रयुक्त टंगिया पुलिस ने किया बरामद

कवर्धा--

पुलिस अधीक्षक कबीरधाम जितेंद्र कुमार यादव (आईपीएस) के निर्देश  में थाना सीटी कोतवाली कवर्धा प्रभारी लालजी सिन्हा के नेतृत्व में थाना टीम के द्वारा हत्या के प्रयास के मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर घटना में प्रयुक्त टंगिया बरामद किया गया है।

मामले में प्रार्थी द्वारा थाना कवर्धा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी कि  18 अगस्त को ग्राम धुक्सा में खेत की मेड़ काटने की बात को लेकर आरोपी लालचन्द टंडन पिता तिरिथराम टंडन, उम्र 40 वर्ष, निवासी ग्राम धुक्सा, थाना कवर्धा, जिला कबीरधाम द्वारा विवाद करते हुए गाली-गलौज की गई तथा जान से मारने की नीयत से हाथ में रखे टंगिया से वार किया गया। घटना में आहत के सिर एवं चेहरे पर गंभीर चोट आई, जिसका उपचार कराया गया।

रिपोर्ट पर थाना कवर्धा में अपराध क्रमांक 325/2026, धारा 296, 115(2), 351(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान प्रार्थी, आहत एवं गवाहों के कथन तथा चिकित्सकीय रिपोर्ट के आधार पर प्रकरण में धारा 109 बीएनएस जोड़ी गई।

विवेचना के दौरान आरोपी के विरुद्ध अपराध घटित करना पाए जाने पर पुलिस टीम द्वारा  27 अगस्त को ग्राम घुक्सा से आरोपी लालचन्द टंडन को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के दौरान आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त टंगिया बरामद कर जब्त की गई।

आरोपी को गिरफ्तार किए जाने की सूचना उसके परिजनों को दी गई तथा आवश्यक वैधानिक कार्रवाई पूर्ण कर आरोपी को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रकरण में विवेचना जारी है।

Leave Your Comment

Click to reload image