माँ कामाख्या धर्मादा ट्रस्ट के द्वारा विशाल भंडारा का आयोजन किया गया
रायपुर/ माँ कामाख्या धर्मादा ट्रस्ट के द्वारा ट्रस्टी अध्यक्ष परम पूज्य गुरुदेव श्री संकर्षण शरण जी (गुरुजी) के जन्मदिन के शुभ अवसर पर सुदूरवर्ती क्षेत्रों से एम्स हॉस्पिटल में ईलाज करवाने आये, जरूरतमंद मरीज़ो एवं उनके सहयोगीजनों के लिए भरपेट भोजन प्रसादी वितरण का आयोजन किया गया। काफी संख्या में लोगों की भीड़ रही, बाहर से आए हुए लोग ट्रस्ट के इस सेवा कार्य की सराहना किए ,एक हजार से अधिक लोग इसका लाभ लिए। इस कार्य में डॉ. श्रीमती नीता प्राणेश गुरु गोस्वामी संगठन प्रभारी, श्रीमती कल्पना शुक्ला जिला अध्यक्ष ,श्रीमती मनोरमा बाजपेई सुंदर नगर प्रभारी, नमिता पात्रा ,सरोज शुक्ला, सुनीता शर्मा, राधा साहू, हेमलता क्षत्रे , मधु शर्मा कार्यकारिणी सदस्य,नीतू साहू जनसंपर्क प्रभारी,लता शर्मा कुशालपुर प्रभारी ,भावना शर्मा चांगोराभाठा प्रभारी , गैंदी बाई सिन्हा टिकरापारा प्रभारी,हरिकांत कोरी उपस्थित रहे।