छत्तीसगढ़ / गौरेला पेंड्रा मरवाही

कलेक्टर ने विभिन्न कार्यालयों का किया औचक निरीक्षण, व्यवस्थाओं की ली जानकारी

 गौरेला पेंड्रा मरवाही, 31 अगस्त 2026

कलेक्टर श्री विजय दयाराम के. ने आज गौरेला क्षेत्र के विभिन्न शासकीय कार्यालयों का निरीक्षण किया। उन्होंने एसडीएम पेंड्रारोड कार्यालय, उप पंजीयन कार्यालय, जिला कोषालय, आधार सेवा केंद्र, संयुक्त जिला कार्यालय टीकरकला, आदिवासी विकास विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग तथा समाज कल्याण विभाग का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति, दर्ज प्रकरणों की संख्या, कार्यालयीन रिकॉर्ड, प्राप्त आवेदनों की स्थिति, सेवा पुस्तिका, रिकॉर्ड रूम, कैश बुक, दायरा पंजी तथा ई-ऑफिस की प्रगति के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को कार्यालयीन रिकॉर्ड व्यवस्थित रखने और शासकीय कार्यों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

         कलेक्टर ने डिजिटल क्रॉप सर्वे की प्रगति की भी जानकारी ली। उप पंजीयन कार्यालय के निरीक्षण के दौरान उन्होंने जारी किए गए टोकन की संख्या, प्रतिदिन औसतन होने वाले पंजीयन तथा स्वीकृत पंजीयन की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त की। निरीक्षण के दौरान लोक सेवा केंद्र में अत्यधिक संख्या में आवेदनों को वापस किए जाने की जानकारी सामने आने पर कलेक्टर ने तहसीलदार पेंड्रारोड को संबंधित लोक सेवा केंद्र के दो संचालकों को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ सुगमता एवं समय पर उपलब्ध कराने पर विशेष जोर दियज्ञं

Leave Your Comment

Click to reload image