छत्तीसगढ़ / गौरेला पेंड्रा मरवाही

कलेक्टर की नवाचार पहल: सेवानिवृत्त 10 अधिकारी-कर्मचारियों को सौंपे गए पीपीओ-जीपीओ

  गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 31 अगस्त 2026

अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों को सम्मानित करने और उन्हें सेवानिवृत्ति के दिन ही पेंशन संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराने कलेक्टर श्री विजय दयाराम के की नवाचार पहल के तहत आज अरपा सभाकक्ष में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। जिला कोषालय कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में ने 31 अगस्त 2026 में सेवानिवृत्त हुए 10 अधिकारी-कर्मचारियों को पेंशन प्राधिकार पत्र (पीपीओ-जीपीओ) प्रदान कर सम्मानित किया। इस दौरान सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों को शॉल और श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया।
       कार्यक्रम में कलेक्टर ने सेवानिवृत्त अधिकारी-कर्मचारियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके सेवाकाल में किए गए योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि शासकीय सेवा से सेवानिवृत्ति जीवन का एक नया पड़ाव है। लंबे सेवाकाल के दौरान अर्जित अनुभव समाज और प्रशासन के लिए महत्वपूर्ण है। सेवानिवृत्त कर्मचारी अपने अनुभव का लाभ समाज और परिवार को देते रहें तथा समाज से जुड़कर सकारात्मक भूमिका निभाएं। कलेक्टर ने कहा कि सेवानिवृत्त होने वाले कर्मचारियों को सेवा निवृति के दिन ही पीपीओ-जीपीओ प्रदान करने की विशेष पहल शुरू की गई है, ताकि उन्हें पेंशन प्रकरण के लिए कार्यालयों के बार-बार चक्कर नहीं लगाने पड़ें। इसी तरह 31 जुलाई 2026 को भी सेवा निवृत्त शासकीय सेवकों पेंशन संबंधी दस्तावेज उपलब्ध कराए गए थे। 
10 सेवानिवृत्त कर्मचारियों को मिला सम्मान
       सम्मान समारोह में श्री मोती सिंह कंवर सेवानिवृत्त व्याख्याता शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल अंडी, श्री दिनेश्वर पांडेय सेवानिवृत्त प्रधान पाठक बीईओ कार्यालय गौरेला, श्री बलदाऊ प्रसाद कश्यप सेवानिवृत्त प्रधान पाठक बीईओ कार्यालय मरवाही, श्रीमती राजकुमारी पोर्ते सेवानिवृत्त पर्यवेक्षक आईसीडीएस मरवाही, श्री मोतीलाल चौधरी सेवानिवृत्त प्रधान पाठक बीईओ कार्यालय मरवाही, श्री चंद्रिका प्रसाद श्रीवास्तव सेवानिवृत्त मैकेनिक हेल्पर पीडब्ल्यूडी पेंड्रा, श्री रमाकांत तिवारी सेवानिवृत्त रेडियोग्राफर बीएमओ कार्यालय पेंड्रा, श्री अश्वनी कुमार सिंगरौल सेवानिवृत्त प्रधान पाठक बीईओ  कार्यालय मरवाही, श्रीमती निरूपमा सिंह सेवानिवृत्त पर्यवेक्षक बीएमओ कार्यालय गौरेला तथा श्रीमती मीना देवी भृत्य शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल भर्रीडांड शमिल हैं।

Leave Your Comment

Click to reload image