छत्तीसगढ़ / कोंडागांव

केन्द्र प्रवर्तित अनुसूचित जाति प्री-मैट्रिक योजनान्तर्गत अस्वच्छ व्यवसाय प्रमाण पत्र ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू

 कोण्डागांव, 01 सितंबर 2026

लोक शिक्षण संचालनालय नवा रायपुर के निर्देशानुसार "केन्द्र प्रवर्तित अनुसूचित जाति एवं अन्य पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों की प्री-मेट्रिक छात्रवृत्ति के COMPONENT-11 के अंतर्गत कक्षा पहली से 10वीं तक के विद्यार्थियों को देय अस्वच्छ व्यवसाय छात्रवृत्ति हेतु आवश्यक अस्वच्छ व्यवसाय प्रमाण पत्र को जाति, निवास, आय प्रमाण पत्र की भांति अनुविभागीय अधिकारी / तहसीलदार स्तर से ऑनलाईन जारी किये जाने के अनुरोध उपरांत चिप्स द्वारा प्रमाण पत्र तैयार कर लाइव कर दिया गया है। कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी / तहसीलदार कार्यालय के लोक सेवा केन्द्र पर जाति/निवास/आय प्रमाण पत्र ऑनलाइन बनाये जाने की प्रक्रिया अनुसार 10/- के स्टाम्प में शपथ पत्र के साथ संलग्न प्रमाण पत्र प्रारूप में सरपंच / पार्षद से हस्ताक्षर व पटवारी के हस्ताक्षर उपरांत आवेदन किया जा सकता है"।

जिला शिक्षा अधिकारी जिला-कोण्डागांव द्वारा सभी विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी, जिला-कोण्डागांव को निर्देशित किया गया है कि वे अपने-अपने विकासखण्ड के अधीनस्थ सर्व प्राचार्य / प्रधानपाठक प्राथमिक / माध्यमिक/हाई/हा० सेकेण्डरी / शासकीय/अशासकीय संस्था जिला कोण्डागांव छ.ग. में कक्षा पहली से 10वीं तक के अनुसूचित जाति वर्ग हेतु अस्वच्छ व्यवसाय में कार्यरत परिवार के अध्ध्यनरत् विद्यार्थियों की प्री-मेट्रिक छात्रवृत्ति हेतु व्यवसाय प्रमाण पत्र बनाया जाना सुनिश्चित करें, जिससे अधिक से अधिक पात्र विद्यार्थियों को लाभान्वित किया जा सके।

Leave Your Comment

Click to reload image