छत्तीसगढ़ / जशपुर

जशपुर के आरा में इस वर्ष एएनएम और बीएससी नर्सिंग की प्रथम बैच की कक्षाएं होंगी शुरू

 जशपुरनगर । कलेक्टर रोहित व्यास ने मंगलवार को जशपुर विकासखंड के ग्राम आरा स्थित आईटीआई केंद्र का निरीक्षण किया। वर्तमान में आईटीआई भवन में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत इस वर्ष एएनएम एवं बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम की प्रथम बैच की कक्षाएं प्रारंभ की जा रही हैं।

एएनएम पाठ्यक्रम का संचालन प्राचेत फाउंडेशन के सहयोग से किया जाएगा, जबकि बीएससी नर्सिंग पाठ्यक्रम मेडिकल कॉलेज के सहयोग से 50 सीटों के साथ प्रारंभ किया जाएगा। दोनों पाठ्यक्रमों में प्रथम वर्ष में कुल 120 विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। आईटीआई आरा के संचालन के लिए अन्य शासकीय भवन की व्यवस्था की गई है। ताकि विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो।

कलेक्टर व्यास ने प्रशासनिक टीम के साथ भवन का निरीक्षण कर नर्सिंग कॉलेज प्रारंभ होने से पूर्व की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली। उन्होंने नर्सिंग लैब, हॉल, लाइब्रेरी, क्लास रूम, पेयजल, शौचालय की साफ-सफाई सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

Leave Your Comment

Click to reload image