छत्तीसगढ़ / जशपुर

उच्च स्तरीय जांच समिति गठित

 जशपुरनगर । दैनिक समाचार पत्र में 1 सितम्बर 2026 को प्रकाशित ष्कॉपर टी के बाद तबीयत बिगड़ने से महिला की मौत, शव रखकर प्रदर्शन शीर्षक के समाचार के संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला जशपुर द्वारा वस्तुस्थिति स्पष्ट की गई है।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि केरसई निवासी महिला का प्रसव दिनांक 29 जुलाई 2026 को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र केरसई में हुआ था।48 घंटे की निगरानी पश्चात 31 जुलाई 2026 को नियमानुसार कॉपर-टी लगाया गया था। स्वास्थ्य संबंधी समस्या होने पर 07 अगस्त 2026 को अल्ट्रासोनोग्राफी कराई गई, जिसके उपरांत उन्हें हॉली क्रॉस कुनकुरी से उच्च उपचार हेतु जे.एम.जे. अस्पताल रायगढ़ रेफर किया गया। वहाँ ऑपरेशन पश्चात 11 अगस्त 2026 को डिस्चार्ज किया गया। बाद में जटिलता बढ़ने पर 22 अगस्त 2026 को बुर्ला चिकित्सालय, संबलपुर में भर्ती कराया गया, जहाँ उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई।

प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर के निर्देशन में ब्डभ्व् द्वारा विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम गठित कर दिनांक 31 अगस्त 2026 को पोस्टमार्टम कराया गया है तथा निष्पक्ष जांच हेतु उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया गया है। जांच समिति द्वारा उपचार से संबंधित समस्त अभिलेखों का परीक्षण किया जा रहा है। जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image