छत्तीसगढ़ / जशपुर

सोशल मीडिया में वायरल विडियो के संबंध में जांच टीम गठित

 जशपुरनगर । सोशल मीडिया में प्रसारित समाचार के संबंध में मुख्य चिकित्सा स्वास्थ्य अधिकारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार   डॉ० धीरेन्द्र अग्रवाल से संबंधित प्रकरण के संबंध में सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायत प्राप्त हुई है। उक्त शिकायत को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर  जिला-जशपुर द्वारा प्रकरण की निष्पक्ष जाँच हेतु जांच टीम का गठन किया गया है।

गठित जांच टीम द्वारा प्रकरण मे नियमानुसार जांच कार्यवाही की जा रही है। जांच के दौरान संबंधित व्यक्तियों से पूछताछ की जा रही है तथा प्रकरण से जुड़े सभी आवश्यक गवाह के कथन दर्ज किये जा रहे हैं। इसके साथ ही उपलब्ध दस्तावेजों अभिलेखों एवं अन्य संबंधित तथ्यों का परीक्षण किया जा रहा है।

प्रकरण की जांच वर्तमान मे प्रक्रियाधीन है। जांच पूर्ण होने के उपरान्त जांच टीम द्वारा प्राप्त तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष जांच प्रतिवेदन सक्षम अधिकारी के समक्ष प्रस्तुत किया जायेगा। तत्पश्चात जांच मे प्राप्त निष्कर्षों के आधार पर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही की जाएगी।

 

 

Leave Your Comment

Click to reload image