छत्तीसगढ़ / गौरेला पेंड्रा मरवाही

जिला पंचायत सामान्य सभा की बैठक 3 सितंबर को

 गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, 2 सितंबर 2026

जिला पंचायत की सामान्य सभा की बैठक 3 सितंबर गुरुवार को दोपहर 2 बजे कार्यालय परियोजना प्रशासक एकीकृत आदिवासी विकास विभाग गौरेला के सभा कक्ष में आयोजित की गई है। बैठक में जिला पंचायत के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्यगण सहित संबंधित विभागीय अधिकारियों की उपस्थिति रहेगी। बैठक में पूर्व बैठक के पालन प्रतिवेदन पर चर्चा के साथ ही क्रेडा विभाग अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 में किए गए कार्यों, वन विभाग द्वारा वर्ष 2025-26 एवं 2026-27 में किए गए प्लांटेशन, खेल विभाग की गतिविधियों एवं वित्तीय तथा भौतिक प्रगति, उद्यानिकी विभाग द्वारा खाद-बीज की उपलब्धता, 15वें एवं 16वें वित्त आयोग तथा जिला पंचायत विकास योजना निर्माण वर्ष 2026-27 से संबंधित विषयों पर र्चा की जाएगी। इसके अलावा अध्यक्ष महोदया की अनुमति से अन्य विषयों पर भी बैठक में विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में संबंधित विभागों को आवश्यक जानकारी एवं पूर्व बैठक के पालन प्रतिवेदन के साथ उपस्थित रहने निर्देश दिए गए हैं

Leave Your Comment

Click to reload image