छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

संतान की लंबी उम्र के लिए मोतीपुर में श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया कमरछठ पर्व

 राजनांदगांव। मोतीपुर में कमरछठ (हलषष्ठी) का पर्व पूरे श्रद्धा, उत्साह और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मनाया गया। इस अवसर पर मोहल्ले की महिलाओं ने संतान की सुख-समृद्धि, अच्छे स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना को लेकर व्रत रखा तथा विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
सिन्हा परिवार की खुमेश्वरी सिन्हा, उनके पति अंगेश्वर सिन्हा, पूर्व सैनिक चंद्रिका सिन्हा, गोविंद सिन्हा, हेमलता, महावीर सहित मोहल्ले की अन्य महिलाओं ने कमरछठ का व्रत रखा। महिलाओं ने भगवान बलराम की जयंती के अवसर पर पूजा-अर्चना कर अपने बेटे-बेटियों की लंबी आयु एवं सुखमय जीवन की कामना की।
पूजा के दौरान महिलाओं ने कमरछठ से जुड़ी पारंपरिक मान्यताओं और विधियों का पालन किया। सुबह से ही मोहल्ले में पर्व को लेकर उत्साह का माहौल रहा। महिलाओं ने सामूहिक रूप से पूजा-पाठ कर एक-दूसरे को पर्व की शुभकामनाएं दीं। पारंपरिक आस्था और पारिवारिक सुख-समृद्धि से जुड़े इस पर्व ने मोहल्ले में भक्तिमय वातावरण बना दिया।

Leave Your Comment

Click to reload image