छत्तीसगढ़ / राजनांदगांव

गहिराभेड़ी और भोलापुर सड़क हादसों में मृतकों के परिजनों से मिले विधायक भोलाराम साहू

गहिराभेड़ी में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के तीन युवाओं की मौत से शोक की लहर

छुरिया। ग्राम गहिराभेड़ी में पिकअप, स्कॉर्पियो और बाइक के बीच हुई भीषण सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के तीन युवाओं की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में डिकेश्वरी साहू (25), भूपेश्वरी साहू (23) और संदीप साहू (20) का निधन हो गया। तीनों ग्राम गहिराभेड़ी निवासी सेवती बाई पति जिधन साहू के परिवार से थे। घटना के बाद पूरे गांव और क्षेत्र में शोक का माहौल है।
दुर्घटना की सूचना मिलने पर खुज्जी विधायक भोलाराम साहू ग्राम गहिराभेड़ी पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। उन्होंने दिवंगतों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि इतनी कम उम्र में परिवार के तीन सदस्यों का असमय निधन बेहद पीड़ादायक और अपूरणीय क्षति है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति तथा शोकाकुल परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।
विधायक ने शोकाकुल परिवार को हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाते हुए कहा कि दुख की इस घड़ी में वे परिवार के साथ खड़े हैं।
इस अवसर पर पूर्व विधायक छन्नी साहू, प्रदेश साहू संघ अध्यक्ष नीरेंद्र साहू, चुम्मन साहू, राजकुमार सिन्हा, प्रताप धावड़े, मनोज सिन्हा सहित जनप्रतिनिधि एवं क्षेत्र के नागरिक उपस्थित रहे।
भोलापुर में सड़क हादसे में कमल बंजारे का निधन, विधायक ने दी श्रद्धांजलि
ग्राम भोलापुर निवासी 65 वर्षीय कमल बंजारे का बाइक और स्कॉर्पियो की भिड़ंत में हुए सड़क हादसे में निधन हो गया। हादसे की खबर से ग्राम में शोक की लहर दौड़ गई।
घटना की जानकारी मिलने पर खुज्जी विधायक भोलाराम साहू मृतक के निज निवास पहुंचे और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर दिवंगत कमल बंजारे को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने परिजनों को ढांढस बंधाते हुए दुख की इस घड़ी में परिवार के साथ खड़े रहने का भरोसा दिलाया। विधायक ने मृतक के पुत्र किशोर कुमार बंजारे एवं खिलावन बंजारे सहित परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की तथा दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की।
इस अवसर पर प्रताप धावड़े, अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुमर्दा, चुम्मन साहू पूर्व जनपद सदस्य, राजकुमार सिन्हा, मनोज सिन्हा सहित जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image