श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन
प्रेस विज्ञप्ति
श्रीमद्भागवत कथा का भव्य आयोजन
पंडित ऋषिराज त्रिपाठी कथा करेंगे
पूज्य शदाणी दरबार तीर्थ के नवम पीठाधीश्वर संत डॉ युधिष्ठिर लाल शदाणी जी की प्रेरणा से
शदाणी सेवा मंडल एवं पूज्य सिंधी पंचायत राजनांदगांव द्वारा दिनांक 3 सितंबर से 9 सितंबर 2026 तक श्रीमद्भागवत पुराण कथा का भव्य आध्यात्मिक आयोजन किया गया है।
यह कथा प्रतिदिन शाम 6 से 9 बजे तक पुष्पांजलि पैलेस, लालबाग,के प्रांगण मे , लखनऊ के प्रख्यात कथा वाचक पंडित ऋषिराज त्रिपाठी के मुखारविंद से प्रतिपादित की जाएगी। पंडित ऋषिराज त्रिपाठी विगत अट्ठाईस वर्षों से मानव कल्याण के इस पुनीत महायज्ञ मे व्यासपीठ से भागवत कथा की सेवा
भारतीय जन मानस को दे रहे है। आपने भारत वर्ष के सभी प्रांतों एवं भारत के बाहर भी कथा व्यास का दायित्व निर्वहन किया है।
इस पुनीत अवसर पर पूज्य शदाणी दरबार तीर्थ के पीठाधीश्वर संत युधिष्ठिर लाल जी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। संत जी के सानिध्य मे 3 सितंबर शाम 4.30 बजे से भव्य कलश शोभा यात्रा झंडे साहेब से पुष्पांजलि पैलेस तक धूम धाम से निकाली जायेगी।
इस भव्य धार्मिक अनुष्ठान की तैयारी मे शदाणी युवा मंडल, शदाणी महिला मंडल, शदाणी बाल मंडल के सदस्य बहुत उत्साहित है। समस्त सिंधी समाज मे हर्ष एवं उल्लास की लहर है।
शदाणी सेवा मंडल के प्रमुख श्री राजा माखीजा, महेश मोटलानी एवं अखिल अंदानी ने शहर के समस्त नागरिको,सर्व समाज, सामाजिक संस्थाओं एवं भगवत प्रेमियों से विनम्र निवेदन किया है कि भागवत कथा के इस महा कुंभ मे सपरिवार पधार कर धार्मिक एवं आध्यात्मिक लाभ ले। भारत के सनातन ज्ञान को आत्मसात कर भावी पीढी को भी हमारी सांस्कृतिक और आध्यात्मिक विरासत से आत्मसात कराएं। इस ज्ञान यज्ञ सप्ताह मे अमरावती, नागपुर, भोपाल, होशंगाबाद, इटारसी, रायपुर, दुर्ग, भिलाई, सतना, जलगांव आदि विभिन्न शहरों से भागवत प्रेमी श्रद्धालू आयेंगे।
उक्त जानकारी समिति के सदस्य अंब्रिक मोटलानी ने एक विज्ञप्ति मे दी।