छत्तीसगढ़ / गौरेला पेंड्रा मरवाही

ग्राम पंचायत कटरा के 40 से अधिक युवाओं ने एक साथ बनवाया ड्राइविंग लाइसेंस

 रोजगार और आत्मनिर्भरता की दिशा में युवाओं की सराहनीय पहल

 गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही, 3 सितंबर 2026

मरवाही विकासखंड के ग्राम पंचायत कटरा के युवाओं ने एकजुटता, जागरूकता और आत्मनिर्भरता की दिशा में अनुकरणीय पहल करते हुए एक साथ ड्राइविंग लाइसेंस बनवाया है। ग्राम के 40 से अधिक युवाओं ने ड्राइविंग लाइसेंस प्राप्त कर रोजगार के नए अवसरों की ओर कदम बढ़ाया है। ग्राम पंचायत भवन के समक्ष लाइसेंस प्राप्त करने के अवसर पर बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। ड्राइविंग लाइसेंस मिलने से युवाओं में उत्साह और आत्मविश्वास देखने को मिला। युवाओं ने बताया कि वैध ड्राइविंग लाइसेंस होने से उन्हें परिवहन, ड्राइविंग सहित विभिन्न क्षेत्रों में रोजगार के अवसर प्राप्त करने में सुविधा होगी तथा वे अपनी आजीविका को बेहतर बनाने की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे। युवाओं की इस पहल से ग्राम पंचायत कटरा में जागरूकता एवं आत्मनिर्भरता का सकारात्मक वातावरण बना है। यह पहल अन्य युवाओं के लिए भी प्रेरणादायी है और युवाओं को कौशल, रोजगार तथा स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखी जा रही है। ग्रामवासियों ने युवाओं की इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गांव के युवा अब जागरूक होकर अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रहे हैं। युवाओं की सामूहिक पहल से ग्रामीण क्षेत्र में आत्मनिर्भरता और रोजगार के प्रति जागरूकता को भी बढ़ावा मिल रहा है।

Leave Your Comment

Click to reload image