छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

04 सितम्बर को कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर शुष्क दिवस घोषित

 गरियाबंद, 03 सितम्बर 2026

छत्तीसगढ़ शासन वाणिज्यिक कर विभाग के आदेशानुसार राज्य शासन द्वारा कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर संपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में 04 सितम्बर 2026 को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। इसी क्रम में गरियाबंद जिले में भी 04 सितम्बर 2026 को शुष्क दिवस घोषित किया गया है। उक्त दिवस को जिले की समस्त देशी एवं विदेशी मदिरा दुकानें तथा मद्य भाण्डागार पूर्णतः बंद रहेगी। कलेक्टर श्री रणबीर शर्मा ने आबकारी अमले को उक्त शुष्क दिवस में किसी भी अधिकृत एवं अनाधिकृत स्थानों से मदिरा का अवैध निर्माण, आधिपत्य, परिवहन, क्रय-विक्रय, भंडारण तथा तस्करी न हो इस पर पूर्ण नियंत्रण रखने कहा है। शिकायत प्राप्त होने पर सख्ती से रोक लगाने और उन्हें जप्त करने की कार्यवाही किया जायेगा।

Leave Your Comment

Click to reload image