छत्तीसगढ़ / रायपुर

शिक्षक दिवस पर प्रदेशभर में शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित करेगा भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ

 भारतीय जनता पार्टी शिक्षा प्रकोष्ठ छत्तीसगढ़ द्वारा शिक्षक दिवस के पावन अवसर पर प्रदेश के समस्त जिलों में शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान देने वाले शिक्षकों का सम्मान कर उनके प्रति समाज की कृतज्ञता व्यक्त करना है।

भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री कांति लाल जैन ने बताया कि शिक्षक राष्ट्र निर्माण के वास्तविक शिल्पी हैं। उनके ज्ञान, संस्कार और समर्पण से समाज एवं देश का उज्ज्वल भविष्य निर्मित होता है। शिक्षक दिवस पर आयोजित यह सम्मान समारोह शिक्षकों के प्रति सम्मान, कृतज्ञता और आदर व्यक्त करने का एक सार्थक प्रयास है।
उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी जिलों में आयोजित होने वाले इन कार्यक्रमों में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। समारोह में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री,विधायक एवं अन्य जनप्रतिनिधि, शिक्षा जगत से जुड़े गणमान्य नागरिक, भाजपा पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित रहेंगे।
जारीकर्ता:
कांति लाल जैन
प्रदेश संयोजक, शिक्षा प्रकोष्ठ
भारतीय जनता पार्टी

Leave Your Comment

Click to reload image