छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

सुबह करीब 7:30 बजे हुई घटना, प्राथमिक उपचार के बाद अम्लीपदर से जिला चिकित्सालय भेजा गया; दोनों का इलाज जारी

राधेश्याम सोनवानी,गरियाबंद :- भेजीपदर गांव में शुक्रवार सुबह करीब 7:30 बजे कुत्ते के काटने की घटना सामने आई, जिसमें दो लोग घायल हो गए। घायलों की पहचान खिरसेंदुर नागेश (40 वर्ष) और सुशीला बाई (35 वर्ष) के रूप में हुई है।


जानकारी के अनुसार घटना के बाद दोनों घायलों को उनके परिजनों द्वारा निजी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अम्लीपदर लाया गया। यहां चिकित्सकीय टीम द्वारा दोनों का प्राथमिक उपचार किया गया।

प्राथमिक उपचार के बाद घायलों की स्थिति ज्यादा क्रिटिकल होने के कारण चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर उपचार के लिए जिला चिकित्सालय गरियाबंद रेफर कर दिया। इसके बाद उन्हें गरियाबंद ले जाया गया, जहां वर्तमान में दोनों का इलाज जारी है।

घायलों को अस्पताल पहुंचाने और उपचार के दौरान ईएमटी मनीष साहू एवं पायलट पुरुषोत्तम साहू की भूमिका रही। घटना के बाद ग्रामीणों में भी चिंता का माहौल है।

Leave Your Comment

Click to reload image