छत्तीसगढ़ / गरियाबंद

शक्कर के बढ़ते दाम और बीजेपी के जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का ‘चीनी सत्याग्रह’

तिरंगा चौक में एक दिवसीय धरना-प्रदर्शन, केंद्र सरकार की नीतियों पर कांग्रेस ने साधा निशाना

राधेश्याम सोनवानी,

गरियाबंद  :- शक्कर के लगातार बढ़ते दाम और भारतीय जनता पार्टी सरकार की कथित जनविरोधी नीतियों के विरोध में प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिलाकांग्रेस द्वारा शुक्रवार को शहर के तिरंगा चौक में एक दिवसीय ‘चीनी सत्याग्रह’ आयोजित किया गया।इस दौरान कांग्रेस जिलाध्यक्ष पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने धरना देकर केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर विरोध जताया।
धरना प्रदर्शन में कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुखचंद बेसरा, अमितेश शुक्ला,शैलेन्द्र साहू सहित जिला एवं ब्लॉक स्तर के पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।इस अवसर पर पूर्व पंचायत मंत्री अमितेश शुक्ल ने केंद्र और बीजेपी सरकार पर आरोप लगाया कि महंगाई का सीधा असर आम आदमी की रसोई और घरेलू बजट पर पड़ रहा है।आवश्यक खाद्य सामग्री के दाम बढ़ने से गरीब और मध्यम वर्ग के परिवारों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।कांग्रेस नेताओं ने कहा कि सरकार एक ओर आम जनता को राहत देने के दावे करती है,वहीं दूसरी ओर रोजमर्रा की जरूरतों से जुड़ी वस्तुओं की कीमतों में बढ़ोतरी से लोगों की परेशानी बढ़ रही है।शक्कर के बढ़ते दाम को लेकर आयोजित सत्याग्रह के माध्यम से कांग्रेस ने सरकार से महंगाई पर नियंत्रण करने और आम जनता को राहत देने की मांग की।
इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जिला कांग्रेस भवन से तिरंगा चौक तक पैदल मार्च कर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए अपनी नाराजगी जाहिर की।वही जिलाध्यक्ष सुखचंद बेसरा ने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर कांग्रेस लगातार सड़क से लेकर सदन तक लड़ाई लड़कर आवाज उठाती रही है।उन्होंने कहा कि महंगाई और जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का संघर्ष आगे भी जारी रहेगा।आज बढ़े शक्कर के भाग के चलते जन्माष्टमी त्योहार में पूजा की थाली से मिठाई गायब हो गया है।एथनाल के माध्यम से बीजेपी अपने अरबपतियों व्यापारियों को फायदा दिलाने शक्कर का भाव बढ़ा रही है। जबसे बीजेपी सरकार आई तब से मंहगाई आम लोगों का कमर तोड़ रही है,अब जनता इस सरकार को उखाड़ फेंकने मन बना लिया है।आने वाला समय में कांग्रेस उग्र आंदोलन करेगी और जन विरोधी नीतियों के खिलाफ लड़ाई लड़ेगी।साथ ही राजेश साहू जिला महामंत्री,लोकेंद्र कोमर्रा,जिला उपाध्यक्ष रमेश शर्मा, शैलेन्द्र साहू,सुनिल तिवारी ने भी लोगो को संबोधित किया।कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री नीरज ठाकुर और आभार लखन साहू द्वारा किया गया।
धरना प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारी,महिला एवं युवा कार्यकर्ता सहित बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image