छत्तीसगढ़ / बेमेतरा

‘मोर गाँव, मोर पानी’ महाअभियान के तहत जेवरा में आज होगा वृक्षारोपण

 खाद्य मंत्री श्री  दयालदास बघेल की मुख्य आतिथ्य में होगा वृक्षारोपण

 
बेमेतरा सितंबर 2026

‘मोर गाँव, मोर पानी महाअभियान’ के अंतर्गत ग्राम पंचायत जेवरा (एन) में आज, 5 सितंबर को वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन सुबह 10 बजे ग्राम पंचायत जेवरा (एन) में होगा। कार्यक्रम में प्रदेश सरकार के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्री दयालदास बघेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
कार्यक्रम में दुर्ग लोकसभा क्षेत्र के सांसद श्री विजय बघेल, बेमेतरा विधायक श्री दीपेश साहू, साजा विधायक श्री ईश्वर साहू,रजक विकास बोर्ड छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष श्री प्रहलाद रजक, दक्षिण कौशल पीठाधीश्वर एवं छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष स्वामी राजीव लोचन दास जी, जनपद पंचायत नवागढ़ के अध्यक्ष श्री खोरबाहरा साहू अति विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।
वहीं तेलघानी बोर्ड छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र साहू, जिला पंचायत बेमेतरा की अध्यक्ष श्रीमती कल्पना योगेश तिवारी, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि श्री अजय साहू और ग्राम पंचायत जेवरा (एन) के सरपंच श्री प्रमोद साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होंगे।
इसके अलावा जिला पंचायत बेमेतरा एवं जनपद पंचायत नवागढ़ के उपाध्यक्ष और सदस्यगण, विभिन्न जनपद पंचायतों एवं नगर पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य एवं पार्षदगण तथा जिले की समस्त ग्राम पंचायतों के सरपंचों की भी कार्यक्रम में सहभागिता रहेगी।

पर्यावरण संरक्षण और जल संवर्धन पर जोर

‘मोर गाँव, मोर पानी’ महाअभियान का उद्देश्य गांवों में जल संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन और हरियाली को बढ़ावा देना है। इसी कड़ी में आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में अधिक से अधिक पौधे लगाने और उनके संरक्षण के लिए जनभागीदारी को प्रोत्साहित किया जाएगा।
जिला प्रशासन बेमेतरा ने जनप्रतिनिधियों, ग्रामीणों एवं आम नागरिकों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इसे सफल बनाने की अपील की है।

Leave Your Comment

Click to reload image