छत्तीसगढ़ / रायपुर

TPF रायपुर की नई कार्यकारिणी ने ली शपथ, सेवा-संगठन को नई दिशा देने का लिया संकल्प

 रायपुर । तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम (TPF) रायपुर की नवगठित कार्यकारिणी का शपथग्रहण समारोह तेरापंथ अमोलक भवन में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अध्यक्ष अरुण सिपानी, सचिव प्रणय बुरड़ सहित 43 सदस्यीय कार्यकारिणी ने जैन संस्कार विधि के माध्यम से शपथ ग्रहण की।

 

 

उक्ताशय की जानकारी देते हुए TPF रायपुर के सचिव प्रणय बुरड़ ने बताया कि श्रावक-श्राविकाओं की उपस्थिति में आयोजित समारोह में नई कार्यकारिणी ने “Evolve with Purpose, Scale with Impact, Serve with Values” के संकल्प के साथ संगठन की गतिविधियों को नई दिशा देने का संकल्प लिया।

नई टीम ने सेवा, संगठन और सामाजिक सरोकारों को केंद्र में रखते हुए कार्य करने की प्रतिबद्धता जताई। कार्यक्रम में उपस्थित सदस्यों ने नवगठित कार्यकारिणी को शुभकामनाएं दीं।

Leave Your Comment

Click to reload image