छत्तीसगढ़ / बिलासपुर

शिक्षक दिवस पर लायंस क्लब बिलासपुर ने किया 51 शिक्षकों का सम्मान

 बिलासपुर। शिक्षक केवल ज्ञान देने वाला नहीं, बल्कि व्यक्तित्व गढ़ने वाला मार्गदर्शक होता है। शिक्षक दिवस के अवसर पर लायंस क्लब बिलासपुर ने शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले 51 शिक्षकों का सम्मान कर उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अश्विनी दीक्षित, कुलसचिव, गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिलासपुर ने कहा कि शिक्षक विद्यार्थियों को केवल विषय का ज्ञान नहीं देते, बल्कि उन्हें जीवन की चुनौतियों के लिए भी तैयार करते हैं। उन्होंने तलवारबाजी सीखने आए एक छात्र की प्रेरक कथा सुनाते हुए कहा कि गुरु ने उसे तत्काल प्रशिक्षण देने के बजाय कुछ समय तक अलग-अलग परिस्थितियों में उसकी सजगता और तत्परता को परखा। धीरे-धीरे छात्र हर आहट और परिस्थिति के प्रति सतर्क रहने लगा। तब गुरु ने कहा कि अब तुम तलवारबाजी के योग्य हो गए हो, क्योंकि तुम्हारे भीतर जागरूकता, आत्मविश्वास और परिस्थिति का सामना करने की क्षमता विकसित हो चुकी है। उन्होंने कहा कि सच्ची शिक्षा वही है, जो विद्यार्थी को केवल ज्ञानवान नहीं, बल्कि जीवन की चुनौतियों के लिए सक्षम बनाए। शिक्षक का मार्गदर्शन विद्यार्थी के भीतर छिपी संभावनाओं को जगाकर उसे आत्मनिर्भर, सजग और बेहतर इंसान बनने की राह दिखाता है।

शिक्षक की दूरदृष्टि से निखरती है प्रतिभा : हर्ष पांडेय

जोन चेयरपर्सन हर्ष पांडेय ने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं होता, बल्कि वह विद्यार्थी की प्रतिभा को पहचानकर उसे सही दिशा देता है। उन्होंने आचार्य कौटिल्य और चंद्रगुप्त मौर्य का उदाहरण देते हुए कहा कि कौटिल्य ने चंद्रगुप्त की प्रतिभा को पहचानकर उसे शिक्षा, संस्कार और मार्गदर्शन दिया, जिससे वह आगे चलकर महान राष्ट्रनायक बने। उन्होंने कहा कि एक शिक्षक की दूरदृष्टि और मार्गदर्शन विद्यार्थी के जीवन की दिशा बदल सकते हैं।

शिक्षकों का सम्मान गौरव का विषय : हरदीप सिंह सलूजा

लायंस क्लब बिलासपुर के अध्यक्ष हरदीप सिंह सलूजा ने कहा कि शिक्षक समाज की मजबूत नींव हैं। उनके ज्ञान और मार्गदर्शन से विद्यार्थियों का भविष्य संवरता है और राष्ट्र निर्माण को नई दिशा मिलती है। शिक्षक दिवस पर 51 शिक्षकों का सम्मान क्लब के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि लायंस क्लब शिक्षा, स्वास्थ्य और समाजसेवा के क्षेत्र में जनहित के कार्य आगे भी जारी रखेगा।

क्लब सचिव मनीष चंदेल ने मुख्य अतिथि, सम्मानित शिक्षकों एवं सभी सहयोगियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने आयोजन की सफलता में योगदान देने वाले सभी लोगों का धन्यवाद किया।

सम्मानित शिक्षकों में डॉ. अतुल दुबे, श्री दिलीप शर्मा, डॉ. भुवन सिंह राज, डॉ. गजेन्द्र तिवारी, श्री अशोक चंदेल, श्री अशोक शर्मा, श्रीमती गरिमा साहनी, श्रीमती अनीता सकुजा, श्री योगेश करंजगांवकर, श्रीमती पद्मा द्विवेदी, श्रीमती संगीता पाण्डेय, श्रीमती समता शुक्ला, श्रीमती प्रियंशी बाजपेयी, श्रीमती तृप्ति झा, डॉ. छत्रपति कैवर्त्य, डॉ. प्रताप पाण्डेय, श्री मुकुल शर्मा, श्रीमती निधि शर्मा, डॉ. संध्या तिवारी, श्रीमती रंजना कौशिक, श्रीमती रूबीना परवीन, श्रीमती ज्योति तिवारी, श्री कामेश्वर बैरागी, श्रीमती शोभा पवार, श्रीमती प्रीति सिंह, श्रीमती शिखा मिश्रा, श्रीमती साधना शर्मा, डॉ. रमेश पाण्डेय, श्रीमती रश्मि पाण्डेय, श्रीमती सीमा शास्त्री, श्रीमती पूनम शर्मा, रीमा मसीह, श्री इशाक खान, सुश्री निलोफर खान, श्री श्रीकांत चतुर्वेदी, श्रीमती शुभ्रारानी चतुर्वेदी, श्रीमती भावना दुबे, श्रीमती अनीता बैरागी, डॉ. श्रुति मिश्रा, डॉ. गीता होता, डॉ. प्रवीण मिश्रा, डॉ. रूपाली श्रीवास्तव, डॉ. रजनी गुप्ता, श्रीमती नीलम सिंह परिहार, डॉ. भारती दुबे, श्रीमती ऋचा भट्टाचार्य, श्रीमती शोभा पावर एवं श्रीमती विभा गोयल शामिल हैं।

कार्यक्रम में अध्यक्ष हरदीप सिंह सलूजा, सचिव मनीष चंदेल, कोषाध्यक्ष सीए रौनक अग्रवाल सहित हर्ष पांडेय, प्रीतपाल सिंह बाली, किशन बुधिया, बृजमोहन अग्रवाल, राकेश पांडेय, अरविंद दीक्षित, मंजीत सिंह अरोड़ा, उमेश मुरारका, आर.के. अग्रवाल, मोहन होनप, विजय क्रांति तिवारी, रमेश अग्रवाल, डॉ. राजेश दुबे, नंदलाल पुरी, बी.एल. अग्रवाल, राकेश सखुजा, नरेश भंडारी, महेश डागा, सुभाष अग्रवाल, नरेश लिखमानिया, परमजीत सिंह सलूजा, नरेंद्र पाल सिंह गांधी, असित पाल जुनेजा, देवेंद्र टुटेजा, गुरदीप आज़मानी, अमरजीत सिंह दुआ, दर्शन छाबड़ा, परमजीत सिंह छाबड़ा, महेंद्र सिंह गंभीर, अनिल अग्रवाल, जी.एम. गुप्ता, श्रीकांत सहारे, इत्तफ़ाक़ सागरी, अरुण शुक्ला, दिनेश अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, डॉ. अनिल जैसवानी एवं मुकेश महलवाला सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Leave Your Comment

Click to reload image