छत्तीसगढ़ / मोहला मानपुर चौकी

समान नागरिक संहिता के प्रावधानों एवं प्रभावों पर 9 सितंबर को परिचयात्मक बैठक

 राजनांदगांव में आयोजित होगी बैठक, चार जिलों के संगठन प्रमुख होंगे शामिल

  मोहला 7 सितंबर 2026

छत्तीसगढ़ राज्य में समान नागरिक संहिता (न्दपवितउ ब्पअपस ब्वकम-न्ब्ब्) लागू किए जाने तथा इसके प्रारूप तैयार करने के लिए शासन द्वारा उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया है। उच्च स्तरीय समिति के माननीय सदस्यों की उपस्थिति में समान नागरिक संहिता के प्रावधानों एवं इसके संभावित प्रभावों पर समूह चर्चा एवं परिचयात्मक बैठक का आयोजन 9 सितंबर 2026 को दोपहर 12 बजे से जिला पंचायत राजनांदगांव के सभाकक्ष में किया जाएगा।
          बैठक में राजनांदगांव, कबीरधाम, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई तथा मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के संगठन प्रमुखों को शामिल होने एवं अपनी उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए आमंत्रित किया गया है। बैठक का उद्देश्य समान नागरिक संहिता के प्रावधानों एवं प्रभावों से संबंधित विषयों पर परिचयात्मक चर्चा एवं विचार-विमर्श करना है।
           बैठक में संबंधित जिलों के संगठन प्रमुखों की उपस्थिति सुनिश्चित कराने के लिए श्री सी.एल. मारकंडे, अपर कलेक्टर राजनांदगांव को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारी का मोबाइल नंबर 7067481416 है।

Leave Your Comment

Click to reload image